डाइट में शुरू हुई शोध अध्ययन समीक्षा कार्यशाला

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुरl जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट उदयपुर द्वारा नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 में शोध अध्ययन समीक्षा के लिए कार्यशाला का शुभारम्भ बुधवार को डाइट प्रिंसिपल शीला काहाल्या की अध्यक्षता में किया गया। डाइट उदयपुर के सेवारत प्रभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला के बारे में प्रभागाध्यक्ष गायत्री जोशी एवं प्रभारी अधिकारी अमृता जोशी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यशाला में गत सत्र के दौरान डाइट द्वारा निष्पादित किए गए 12 सर्वे शोध अध्ययन,5 क्रियात्मक अनुसंधान,3 केस स्टडी सहित डाइट के समस्त प्रभागों की प्रभाग स्तरीय शोध कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इस कार्यशाला में कल्पेश कुमार जैन , डा. कल्पना सुथार ,अशोक सिमलिया, ममता जैन तथा सुरेश पटेल शोध विशेषज्ञ के रूप में भाग ले रहे हैं। कार्यशाला का समापन 15 मई को होगाl

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!