यात्रियों के लिए चलेगी असारवा-शकूरबस्ती-असारवा वाया उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन

उदयपुर। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा साबरमती-शकूरबस्ती-साबरमती, असारवा-शकूरबस्ती-असारवा (दो जोडी) स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अशोक कुमार चौहान के अनुसार असारवा-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन 09127 आगामी 22 मई को असारवा से रात 11.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सायं 6.30 बजे शकूरबस्ती पहुॅचेगी। इसी प्रकार शकूरबस्ती-असारवा स्पेशल र्ट्रेन 09128 आगामी 24 मई को शकूरबस्ती को रात 9.20 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर देर रात 2.45 बजे आगमन व 2.55 बजे प्रस्थान कर सयं 4.30 बजे असारवा पहुॅचेगी। यह ट्रेन मार्ग में डूंगरपुर,उदयपुर सिटी, अजमेर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 18 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे। वहीं असारवा-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन 09131 आगामी 23 मई को असारवा से देर रात 3.30 बजे रवाना होकर रात 11.30 बजे शकूरबस्ती पहुॅचेगी। इसी प्रकार शकूरबस्ती-असारवा स्पेशल ट्रेन 09132 आगामी 25 मई को शकूरबस्ती को देर रात 3.15 बजे रवाना होकर रात 11.05 बजे असारवा पहुॅचेगी। यह ट्रेन मार्ग में डूंगरपुर, रिखबदेव रोड, उदयपुर सिटी, मदार व रेवाडी (वाया रींगस) स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 18 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!