मातुश्री क्लब की 42 महिलाओं ने किया धार्मिक यात्रा व पिकनिक का आयोजन
- भजन-कीर्तन के साथ लिया मनोरंजक गतिविधियों का आनंद उदयपुर, 1 अगस्त। मातुश्री क्लब की महिलाओं ने धार्मिक यात्रा एवं पिकनिक का आयोजन उत्साहपूर्वक किया। क्लब की आशा कोठारी ने बताया कि संरक्षक कौशल्या गट्टानी के नेतृत्व में 42 महिलाओं का दल सुबह 6 बजे उदयपुर से रवाना हुआ। यात्रा के दौरान महिलाओं ने जयसमंद, बेणेश्वर धाम तथा त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। त्रिपुरा सुंदरी परिसर में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल एवं "हाउजी" का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बस यात्रा के दौरान भी महिलाओं ने भजन, गीत, अंताक्षरी…
