Year: 2026

पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर उदयपुर संभाग में बैंक हड़ताल पूर्ण सफल

पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर उदयपुर संभाग में बैंक हड़ताल पूर्ण सफल

करोड़ों रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित, कैश और क्लियरिंग सेवाएं रहीं ठप उदयपुर, 11 सितम्बर। पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह व अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मियों के संगठनों के संयुक्त मंच यूएफबीयू के आह्वान पर आयोजित बैंक हड़ताल का उदयपुर संभाग में व्यापक असर देखने को मिला। हड़ताल के कारण संभाग में बैंकिंग गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित रही तथा जिले में कैश एवं क्लियरिंग से संबंधित करीब 1000 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। यूएफबीयू उदयपुर के संयोजक डी. के. जैन ने बताया कि हड़ताल में बैंक कर्मचारी पूरे जोश ओ खरोश के साथ सम्मिलित हुए…
Read More
फोर्टी की बैठक में ‘मेवाड़ सिंगिंग स्टार’ का भव्य पोस्टर विमोचन

फोर्टी की बैठक में ‘मेवाड़ सिंगिंग स्टार’ का भव्य पोस्टर विमोचन

- मेवाड़ की छिपी गायन प्रतिभाओं को मिलेगा प्रतिष्ठित मंच उदयपुर, 11 सितम्बर। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) की उदयपुर में आयोजित विशेष बैठक के दौरान मेवाड़ जन शक्ति दल की ओर से आयोजित होने वाले प्रतिभा खोज कार्यक्रम ‘मेवाड़ सिंगिंग स्टार’ के पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया। इस अवसर पर फोर्टी पदाधिकारियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे मेवाड़ की उभरती संगीत प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। पोस्टर का विमोचन फोर्टी मुख्य संरक्षक सुरजाराम मील, अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, राजस्थान ब्रांचेज चेयरमैन प्रवीण सुथार, उदयपुर संभागीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सचान…
Read More
द्वितीय चरण में औसतन 80 फीसदी से अधिक मतदान

द्वितीय चरण में औसतन 80 फीसदी से अधिक मतदान

नगरीय निकाय चुनाव - 2026 मावली में सर्वाधिक 88.39 प्रतिशत मतदान उदयपुर में 69.77 प्रतिशत वोटिंग उदयपुर, 11 सितम्बर। नगरीय निकाय चुनाव - 2026 के द्वितीय चरण का मतदान शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। उदयपुर जिले की तीन निकायों उदयपुर नगर निगम, नगरपालिका मावली और कानोड़ में औसत 80.23 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि मतदान समाप्ति तक सर्वाधिक मावली में 88.39 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं कानोड़ में 82.53 प्रतिशत एवं उदयपुर नगर निगम में 69.77 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्ति के बाद सभी मतदान दलों ने राज्य निर्वाचन आयोग…
Read More
डीपीएस उदयपुर का सीबीएसई वेस्ट जोन शूटिंग चौंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन

डीपीएस उदयपुर का सीबीएसई वेस्ट जोन शूटिंग चौंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन

सीबीएसई द्वारा आयोजित वेस्ट जोन शूटिंग चौंपियनशिप-2026 में राजस्थान, गुजरात एवं मध्य प्रदेश सहित तीन राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर-17 टीम स्पर्धा में डीपीएस उदयपुर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक विजेता टीम में रुद्र आदित्य सिंह (कक्षा 8वीं), ईशान मेहरा (कक्षा 8वीं) एवं अदम्य भार्गव (कक्षा 10वीं) शामिल रहे। वहीं अंडर-14 टीम स्पर्धा में डीपीएस उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक  प्राप्त किया। इस टीम में दक्ष राज…
Read More
पर्युषण में करें आत्ममंथन, पूछें स्वयं से-‘जीवन में आखिर क्या पायाःसाध्वी विद्युतप्रभा

पर्युषण में करें आत्ममंथन, पूछें स्वयं से-‘जीवन में आखिर क्या पायाःसाध्वी विद्युतप्रभा

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के चौथे दिन सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति में भव्य धर्मसभा हुई। साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन का संदेश देते हुए कहा कि पर्युषण केवल धार्मिक क्रियाओं का पर्व नहीं, बल्कि स्वयं के भीतर झांकने और जीवन की दिशा का मूल्यांकन करने का अवसर है। साध्वी श्रीजी ने कहा कि पर्युषण के तीन दिन बीत चुके हैं, अब प्रत्येक व्यक्ति स्वयं से पूछे कि उसने इन दिनों में क्या पाया। मनुष्य का जीवन अत्यंत मूल्यवान है और इसमें बहुत कुछ प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन व्यक्ति दुकान, मकान…
Read More
वाणी संयम दिवस पर धर्मसभा,पर्युषण के चौथे दिन मुनिश्री ने सिखाया वाणी संयम का पाठ

वाणी संयम दिवस पर धर्मसभा,पर्युषण के चौथे दिन मुनिश्री ने सिखाया वाणी संयम का पाठ

महाप्रज्ञ विहार में धर्मसभा, बोले मुनिश्री-पहले दो बार सोचें, फिर एक बार बोलें’ उदयपुर। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ समाज के आठ दिवसीय पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के चौथे दिन वाणी संयम दिवस मनाया गया। महाप्रज्ञ विहार में युगप्रधान आचाय महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती मुनि संजय कुमार दिवेर, मुनि प्रकाश कुमार दिवेर एवं मुनि सिद्धि प्रज्ञजी उज्जैन के सान्निध्य में आयोजित धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता की। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि संजय कुमार ने कहा कि वाणी मनुष्य के व्यक्तित्व, संस्कार और व्यवहार की पहचान होती है। शरीर की सुंदरता से अधिक महत्वपूर्ण वाणी की मधुरता है। इसलिए…
Read More
महावीर के सिद्धांतों को जीवन में उतारें, तभी बनेगा शांत और समरस समाजःडॉ. सुरेंद्र मुनि

महावीर के सिद्धांतों को जीवन में उतारें, तभी बनेगा शांत और समरस समाजःडॉ. सुरेंद्र मुनि

देवेंद्र धाम में महावीर जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों महिलाओं ने लिया चूँदड़ी उपवास का संकल्प उदयपुर, 11 सितंबर। देवेंद्र धाम स्थित महावीर समवशरण में भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। धर्मसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेंद्र मुनि ने कहा कि भगवान महावीर को केवल मानना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके सिद्धांतों को जीवन में उतारना आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति महावीर की शिक्षाओं को आचरण में लाए तो समाज में शांति, सद्भाव और समरसता स्थापित हो सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में परिवार से…
Read More
नगर निगम के भूखंड घोटाले में आरोपी कोठारी गिरफ्तार

नगर निगम के भूखंड घोटाले में आरोपी कोठारी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज तैयार कर खाली व निरस्त भूखंडों की लीज डीड जारी करवाने का आरोप, मामले में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार उदयपुर, 10 सितंबर : नगर निगम उदयपुर के भूखंड घोटाले के मामले में एसओजी ने वांछित आरोपी विपिन कोठारी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एसओजी राजस्थान जयपुर विशाल बंसल ने बताया कि नगर विकास प्रन्यास उदयपुर से वर्ष 2004 में हस्तांतरित भूखंडों में से खाली एवं निरस्त भूखंडों के संबंध में नगर विकास प्रन्यास के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर षड्यंत्रपूर्वक उक्त भूखंडों की लीज डीड नगर निगम उदयपुर से जारी करवाने के मामले में प्रकरण संख्या…
Read More
गाओसा कराओके रेस्टोरेंट में सजा ‘इंद्रधनुष के रंग’ का खूबसूरत संगिनी मिलन

गाओसा कराओके रेस्टोरेंट में सजा ‘इंद्रधनुष के रंग’ का खूबसूरत संगिनी मिलन

उदयपुर। यूनिक संगिनी की ओर से 5 सितंबर को ‘इंद्रधनुष के रंग’ थीम पर रंगारंग एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन गाओसा कराओके रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम में करीब 50 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की खासियत गाओसा कराओके रेस्टोरेंट का अनोखा माहौल रहा, जहां महिलाओं ने अपने पसंदीदा गीत गाते हुए संगीत और मस्ती के साथ लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। कराओके की धुनों पर सजी यह दोपहर महिलाओं के लिए मनोरंजन, संगीत और स्वाद का खूबसूरत संगम बन गई। गाओसा की आकर्षक कराओके सुविधा और बेहतरीन हॉस्पिटैलिटी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में यूनिक…
Read More
फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में सेवा, शोध और नवाचार को प्राथमिकता दें विद्यार्थी : कुलपति प्रो. (डॉ.) मंजू मांडोत

फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में सेवा, शोध और नवाचार को प्राथमिकता दें विद्यार्थी : कुलपति प्रो. (डॉ.) मंजू मांडोत

उदयपुर, 9 सितंबर 2026। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के डबोक परिसर स्थित डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी में बीपीटी एवं एमपीटी पाठ्यक्रम के सत्र 2026-27 के नवागंतुक विद्यार्थियों का अभिविन्यास समारोह आयोजित किया गया। समारोह के प्रमुख अतिथि वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उदयलाल डांगी रहे,  मुख्य अतिथि कुलाधिपति  भंवरलाल गुर्जर एवं अध्यक्षता कुलपति प्रो. (डॉ.) मंजू मांडोत ने की । कुलपति प्रो. (डॉ.) मंजू मांडोत ने नवागंतुक विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ओर कहा कि फिजियोथेरेपी केवल उपचार की विधा नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण की महत्वपूर्ण सेवा है। विद्यार्थियों…
Read More
error: Content is protected !!