विश्व स्ट्रोक दिवस: हर मिनट है महत्वपूर्ण, स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही मरीज को पहुंचाएं अस्पताल
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक वर्ष में 113 मरीजों को दिया गया थ्रॉम्बोलाइसिस उपचार, युवाओं में भी बढ़ रहा स्ट्रोक का खतरा उदयपुर, 28 अक्टूबर। विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, उदयपुर ने आमजन से स्ट्रोक के लक्षणों को समय रहते पहचानने और तुरंत अस्पताल की आपातकालीन सेवा में पहुंचने की अपील की है। विशेषज्ञों के अनुसार, स्ट्रोक के उपचार में प्रत्येक मिनट महत्वपूर्ण होता है। समय पर उपचार मिलने से मस्तिष्क को होने वाले नुकसान को कम करने के साथ आजीवन विकलांगता के खतरे को भी घटाया जा सकता है। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ.…
