बसन्त पंचमी पर पराक्रम दिवस का आयोजन
उदयपुर 23 जनवरी। बसन्त पंचमी एवं पराक्रम दिवस के शुभ अवसर पर विज्ञान समिति, उदयपुर में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कुलप्रमुख डॉ. के.एल. कोठारी ने की।डॉ. के.पी. तलेसरा ने बसन्त पंचमी के संदर्भ में कवि सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ की कविता ‘‘वर दे वीणा वादिनी....’’ का भावपूर्ण वाचन किया तथा बसन्त ऋतु में प्रकृति के विविध परिवर्तनों पर विस्तृत जानकारी दी। पराक्रम दिवस पर बोलते हुए उन्होंने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के क्रान्तिकारी विचारों एवं भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन को रेखांकित किया। उन्होंने आजाद हिन्द फौज, ‘जय हिन्द’ नारा तथा प्रसिद्ध उद्घोष ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी…
