सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने 65 सरकारी स्कूलों में वितरित किए 10,500 स्वेटर
उदयपुर। सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रति वर्ष की परंपरा को निभाते हुए संभाग के पैंसठ सरकारी विद्यालयों एवं कई कच्ची बस्तियों के जरूरतमंद बच्चों को इस वर्ष भी 10,500 स्वेटर वितरित किए गए। इस तरह पिछले 10 वर्षों में लगभग एक लाख स्वेटर वितरित किए जा चुके हैं इस सेवा कार्य का उद्देश्य सर्दी के मौसम में बच्चों को ठंड से सुरक्षित रखना था। ट्रस्ट के फाउंडर प्रोफेसर रंजीत सिंह सोजतिया ने बताया कि सर्दी के पूरे मौसम के दौरान ट्रस्ट की टीम ने विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए। उन्होंने कहा कि सोजतिया…
