गणतंत्र दिवस 2026 में 6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के 11 कैडेट्स बढ़ाएंगे राजस्थान का मान
उदयपुर, 2 जनवरी। 6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, उदयपुर के 11 होनहार कैडेट्स आगामी गणतंत्र दिवस समारोह 2026, नई दिल्ली में विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में भाग लेकर राजस्थान का गौरव बढ़ाएंगे। यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासन और कठोर चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार करने का परिणाम है। 6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर नटराज डागुर ने बताया कि कर्तव्य पथ परेड में कैडेट कॉर्पारल राजवीर सिंह चुण्डावत और कैडेट कॉर्पारल देवराज सिंह कदमताल करते नजर आएंगे। ऑल इंडिया गार्ड ऑफ ऑनर में कैडेट कॉर्पारल सुजल पालीवाल चयनित हुए हैं। प्रधानमंत्री रैली में सीडब्ल्यूओ देवेश…
