Year: 2026

भीलवाड़ा बना सनातन की जीवंत अयोध्या, इतिहास रच गई संत दर्शन शोभायात्रा     

भीलवाड़ा बना सनातन की जीवंत अयोध्या, इतिहास रच गई संत दर्शन शोभायात्रा     

 हजारों भक्तों की गूंज में लहराई धर्मध्वजा, शहर हुआ राममय-शिवमय  संतों के सान्निध्य में दीक्षार्थियों की नगर परिक्रमा बनी ऐतिहासिक क्षण, ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष से गूंजा पूरा भीलवाड़ा भीलवाड़ा। धरती पर जब-जब धर्म की ध्वजा फहरती है, तब इतिहास स्वयं साक्षी बनता है और बुधवार को भीलवाड़ा ने वही गौरवशाली क्षण जिया। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के अंतर्गत निकली संत दर्शन एवं सनातन शोभायात्रा ने पूरे नगर को राममय, शिवमय और सनातनमय बना दिया। चारों ओर भगवा पताकाएं लहराईं, जयघोष गूंजे और श्रद्धा का…
Read More
फागोत्सव में पारम्परिक गीतों पर थिरकी जज्बा वीरा की सदस्याएं, खेली फूलों की होली

फागोत्सव में पारम्परिक गीतों पर थिरकी जज्बा वीरा की सदस्याएं, खेली फूलों की होली

उदयपुर, 25 फरवरी। महावीर इंटरनेशनल जज्बा वीरा केन्द्र द्वारा बुधवार को फागोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने पारम्परिक गीतों पर फूलों की होली खेली। संस्थापक अध्यक्ष डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि जज्बा वीरा द्वारा आयोजित फागोत्सव में वीराओं द्वारा होली के पारम्परिक गीत गाए गए वहीं सदस्यों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। फागोत्सव कार्यक्रम में 38 वीराओं को तृप्ति झा व मीना पोखरना ने टाईटल बनाकर दिए वीरा बीना कावड़िया ने होली पर आधारित रंग बिरंगा हाउजी गेम खिला कर सबका दिल जीत लिया। इस अवसर पर अर्चना राठौड़ द्वारा सुंदर रंगोली बनाई…
Read More
दयश्याम मन्दिर में सत्यनारायण कथा के साथ हुआ फागोत्सव का आयोजन

दयश्याम मन्दिर में सत्यनारायण कथा के साथ हुआ फागोत्सव का आयोजन

उदयपुर, 25 फरवरी। चांदपोल स्थित ठाकुर श्री उदयश्याम जी मन्दिर में भगवान सत्यनारायण कथा के साथ फागोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें श्रद्धालुगण भजनों की सरिता पर झूम उठे। श्री उदयश्याम जी मन्दिर के संचालक अखंडप्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर प्रांगण में बुधवार को भव्य फागोत्सव एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुजारी ज्ञान सिंह द्वारा ठाकुर जी की भव्य आंगी कर मोर मुकुट धारण कराया गया। शाम को भोग पश्चात महाआरती के आयोजन आचार्य भरत वैष्णव के नेतृत्व में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात संगीतमय सत्यनारायण कथा का आयोजन किया। वहीं…
Read More
बीसीआई अल्फा की ‘वर्कप्लेस विजिट’ में साझा हुए सफलता के मंत्र; बेस्ट रेफ्रिजरेशन में जुटे उदयपुर के दिग्गज उद्यमी

बीसीआई अल्फा की ‘वर्कप्लेस विजिट’ में साझा हुए सफलता के मंत्र; बेस्ट रेफ्रिजरेशन में जुटे उदयपुर के दिग्गज उद्यमी

उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित बिजनेस संगठन बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल बीसीआई अल्फा द्वारा व्यावसायिक कौशल और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर माह होने वाली वर्कप्लेस विजिट इस बार बुधवार को 'बेस्ट रेफ्रिजरेशन' पर आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की मेजबानी बेस्ट रेफ्रिजरेशन के मालिक भरत पुरस्वानी  बेहद आत्मीय और पेशेवर ढंग से की गई, जिसमें संगठन के सदस्यों ने व्यापारिक बारीकियों को करीब से समझा। व्यवसाय विस्तार के लिए 'प्रत्यक्ष अनुभव' जरूरी-बीसीआई के संस्थापक और चेयरमैन मुकेश माधवानी ने सत्र को संबोधित करते हुए वर्कप्लेस विजिट की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "जब हम किसी सदस्य…
Read More
नाथद्वारा में गैर कृषि भूमि उपयोग नियमों की समीक्षा की मांग

नाथद्वारा में गैर कृषि भूमि उपयोग नियमों की समीक्षा की मांग

विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने विधानसभा में उठाया विशेष उल्लेख प्रस्ताव जयपुर/नाथद्वारा। नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने राजस्थान विधानसभा में “विशेष उल्लेख प्रस्ताव” के माध्यम से नाथद्वारा शहर में गैर कृषि भूमि उपयोग की अनुमति एवं आवंटन नियम 2012 (नियम 3(2)) की समीक्षा की सशक्त मांग उठाई। विधायक श्री मेवाड़ ने सदन को अवगत कराया कि वर्तमान नियमों के तहत नाथद्वारा सहित माउंट आबू, जैसलमेर और पुष्कर जैसे चुनिंदा शहरों को विशेष रूप से इस प्रावधान से बाधित किया गया है। उन्होंने प्रश्न उठाया कि नाथद्वारा को इस नियम के दायरे में लाने के पीछे न तो…
Read More
होली से पहले भीलवाड़ा में खाद्य विभाग टीम ने सख्त की कार्यवाही

होली से पहले भीलवाड़ा में खाद्य विभाग टीम ने सख्त की कार्यवाही

आसीन्द में 200 किलो दूषित मावा करवाया मौके पर नष्ट, मावे के नमूने जांच हेतु अजमेर भिजवाये जिले में कही भी खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका होने पर नियंत्रण कक्ष में देवे सूचना-सीएमएचओ डॉ. शर्मा भीलवाड़ा, 24 फरवरी। भीलवाड़ा जिले में होली के त्योहारी सीजन को देखते हुए आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को सघन जांच अभियान चलाया। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान दो स्थानों से मावे के नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला अजमेर भिजवाए गए,…
Read More
विज्ञान में महिलाएं” थीम पर मनाया जाएगा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

विज्ञान में महिलाएं” थीम पर मनाया जाएगा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

उदयपुर, 25 फरवरी। आगामी 28 फरवरी 2026 को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर, उदयपुर में जिला प्रशासन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के समन्वय से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष की थीम विज्ञान में महिलाएं : विकसित भारत को उत्प्रेरित करना) है, जिसका उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता, नेतृत्व एवं नवाचार की भूमिका को रेखांकित करना है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी नोबेल पुरस्कार विजेता सर सी.वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम एमएनआईटी जयपुर में होगा। इसके साथ…
Read More
युवाओं के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका अदा कर रहा है स्काउट गाइड संगठन

युवाओं के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका अदा कर रहा है स्काउट गाइड संगठन

उदयपुर, 25 फरवरी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय निपुण रोवर प्रशिक्षण शिविर और मण्डल स्तरीय विशेष योग्यजन स्काउट्स एवं गाइड्स का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर के समापन समारोह महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ प्रताप सिंह धाकड़ के मुख्य आतिथ्य तथा अभिलाषा विशेष विधालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेणु के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। बतौर मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए हुए कुलगरू ने कहां कि युवाओं के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका अदा कर रहा है। युवा पीढ़ी को समय पर संस्कारों की…
Read More
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक

उदयपुर, 25 फरवरी। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर के निर्देशन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। प्रारंभ में अधीक्षण अभियंता पीएचईडी रविन्द्र चौधरी ने एजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए जल जीवन मिशन के तहत वर्तमान में स्वीकृत/प्रगतिरत योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एडीएम श्री राठौड़ ने स्वीकृत कार्यां को समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं ग्रामों में टेप नल कनेक्शन उपलब्ध कराने पर चर्चा की। श्री राठौड़ ने हर घर जल प्रमाणीकरण शत प्रतिशत…
Read More
पंचायतीराज संस्थाओं की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

पंचायतीराज संस्थाओं की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक उदयपुर में 20 पंचायत समितियों में कुल 13 लाख 83 हजार 178 मतदाता चुनेंगे अपने प्रतिनिधि उदयपुर, 25 फरवरी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राठौड़ ने अवगत कराया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2025 के संदर्भ में 31 दिसम्बर 2025 को मतदाता…
Read More
error: Content is protected !!