उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत शनिवार को सुबह 11 से 12 बजे तक जिला परिषद स्थित सांसद कार्यालय में जन सुनवाई करेंगे। इस दौरान उदयपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के नागरिक, संस्थाओं के प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधि जनसमस्याओं के संदर्भ में सांसद से मुलाकात कर सकेंगे।
आर्डर ऑफ़ कनाडा से अलंकृत डॉ जगमोहन हूमर एवं डॉक्टर ललिता जोगड़ को मिला "आचार्य भिक्षु प्रज्ञा सम्मान 2025" उदयपुर। आचार्य भिक्षु आलोक संस्थान केलवा एवं विज्ञान समिति के सयुंक्त तत्वाधान में आचार्य भिक्षु प्रज्ञा सम्मान 2025 महामहिम राज्यपाल पंजाब श्रीमान गुलाब जी कटारिया, पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा एवं ईंज. अखिलेश जोशी द्वारा प्रदान किया गया| अपने उद्बोधन में महामहिम गुलाब चंद कटारिया ने कहा की अच्छाई का सम्मान करते रहने से बुराई स्वतः ही बौनी हो जाती है तथा पुस्तक देना सबसे बड़ा सम्मान | विज्ञान समिति के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा की "व्यक्ति को…
पर्यटन और व्यवसाय को मिलेगा नया आयाम : डॉ. श्रद्धा गट्टानी उदयपुर।उदयपुर में पर्यटन और व्यवसाय को नई दिशा देने की पहल के तहत बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के टूरिज्म चैप्टर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। बीसीआई टूरिज्म की प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने आधिकारिक रूप से नई टीम का गठन करते हुए संगठन के आगामी विज़न और योजनाओं को साझा किया। नई कार्यकारिणी में गौरव भंडारी को जनरल सेक्रेटरी, सूरभी मेनारिया धींग को सेक्रेटरी और स्वाति स्वरूपरिया को ट्रेजरर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टीम बीसीआई टूरिज्म चैप्टर को मजबूत करने और पर्यटन क्षेत्र में…
उदयपुर 6 मार्च। गुरुवार को आम मेवाड़ खटीक समाज की बैठक मातृकुंडिया मैं संपन्न हुई बैठक में भीलवाड़ा चित्तौड़ उदयपुर और राजसमंद जिले से समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और सर्व सहमति से सभी समाज के पंचों ने मिलकर माननीय शांतिलाल जी खटीक राशमी को आम मेवाड़ खटीक समाज का संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया समाज के सभी मौतबीरो की सहमति से संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री शांति लाल जी खटीक ने कहा कि आने वाले समय में एक कमेटी का गठन कर हर जिले से अधिक समाज जनों को संगठन से जोड़ा जाएगा तत्पश्चात लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से वोटिंग…
-विधायक श्रीचंद कृपलानी ने विधानसभा में भी उठाया मुद्दा -जोधपुर को बढावा देने व मेवाड की उपेक्षा का आरोप लगाया उदयपुर। मेवाड के मेडिकल कॉलेज, डेन्टल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथैरेपी व फार्मेसी कॉलेजों को राजस्थान यूनिवर्सिटीज ऑफ हेल्थ साइंस से संबद्दता से हटाकर मारवाड यूनिवरसिटी से जोडने का जोरदार विरोध हो गया है। इस मामले को शुक्रवार को विधायक श्रीचंद कृपलानी ने भी विधानसभा में उठाया और कहा कि यह फैसला बेतुका है और व्यावहारिक भी नहीं है। उदयपुर नर्सिंग एंड फिजियोथैरेपी एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के…
उदयपुर, 6 मार्च। पूर्व उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 9 मार्च को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। श्री धनखड़ सोमवार को दोपहर 1.20 बजे वायुयान द्वारा दिल्ली से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग द्वारा उदयपुर आएंगे। श्री धनखड़ स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनका रात्रि विश्राम उदयपुर में रहेगा। अगले दिन 10 मार्च को सायं 5 बजे वायुयान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। पंच गौरव कार्यक्रम के तहत मैराथन-वॉकाथन आज उदयपुर, 6 मार्च। जिला प्रशासन और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पंच गौरव कार्यक्रम के तहत शनिवार को सुबह 7 बजे मैराथन-वॉकाथन का आयोजन किया जाएगा।…
शिक्षा विभाग के पेंशनर्स की समस्याओं का होगा समाधान 25 मार्च तक ऑनलाइन-ऑफलाइन दर्ज करा सकेंगे परिवेदनाएं विधवा, परित्यक्ता व दिव्यांग पेंशनर्स को प्राथमिकता उदयपुर, 6 मार्च। राज्य सरकार के सेवानिवृत्त पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से 27 अप्रैल 2026 को उदयपुर में संभाग स्तरीय पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को पेंशन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर में पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त निदेशक पेंशन श्रीमती रूचि प्रियदर्शी, ग्रामीण कोषाधिकारी श्रीमती प्रीति वर्मा, संयुक्त निदेशक शिक्षा उदयपुर एवं पेंशन समाज के अध्यक्ष भंवर सेठ सहित संबंधित अधिकारियों ने…
राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश अवैध खनन की रोकथाम पर भी चर्चा उदयपुर, 6 मार्च। राजस्व प्रकरणों की समीक्षा तथा अवैध खनन की रोकथाम को लेकर बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिला कलक्टर श्री मेहता ने राजस्व न्यायालय से जुड़े कार्यों में पूर्ण गंभीरता बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का राजस्व प्रकरणों पर विशेष फोकस है, इसलिए कोर्ट के कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। बैठक में राजस्व से जुड़े प्रकरणों यथा जीसीएमएस से प्राप्त…
उदयपुर। हिरणमगरी ’उपनगरीय क्षेत्र की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन जागृति परिषद की कोर कमेटी की बैठक महावीर जैन विद्यालय संस्थान, सेक्टर-4, हिरणमगरी में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2625वां महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पूर्व निर्धारित 31 मार्च के स्थान पर अब 30 मार्च 2026 को उपनगरीय क्षेत्र में अत्यंत भव्य एवं श्रद्धा-उत्साह के साथ मनाया जाएगा।’ कोर कमेटी सदस्य डॉ हिम्मत लाल वया ने बताया कि 30 मार्च प्रातः 8 बजे विद्या निकेतन स्कूल, सेक्टर-4 से भव्य वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा, जो आगे चलकर भव्य शोभायात्रा के रूप में निकलेगी। शोभायात्रा के पश्चात…
उदयपुर। श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में टाउनहाॅल स्थित सुखाड़िया रंगमंच पर 8 मार्च संाय साढ़े 6 बजे ’एक शाम ब्राह्मी सुंदरी के नाम’ सांस्कृतिक नृत्य नाटिका प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। जिसमें समाज की सभी महिला मंडल भाग ले रहे है। महिला विंग की संयोजिका श्रीमती अंजना गंगवाल,मंजू गदावत, ज्योत्स्ना जैन,अर्चना चित्तौड़ा, कविता सापढ़िया, ऊषा कुणावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में .भक्ति महिला मंच ’(सती राजिमती ) नेमीनाथ की पत्नी, दिगम्बर जैन महिता महासमिति संभाग(मेनासती),पारसनाथ महिला मंच(निलांजना का नृत्य),महावीर चैत्यालय(’महासती चंदन बाला’),शांतिनाथ मंदिर महिला संगठन कांच मंदिर’(माता के 16सपने),आकांक्षा ग्रुप(सती अंनगसरा),कुंथू…