अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने नम आँखों से किया स्मरण उदयपुर, 5 मार्च : मेवाड़ के पूर्व राजघराने के अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर सिटी पैलेस में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने अपने पिता को नम आँखों से स्मरण करते हुए कहा, “हृदय आज भी उसी क्षण पर ठहरा है, जब आपने हमें छोड़ अनंत यात्रा आरंभ की। आपने परम्परा, संस्कार और मान-सम्मान को सृजित व संरक्षित किया।” चैत्र कृष्ण द्वितीया पर आयोजित कार्यक्रम में राजमाता विजयराज कुमारी मेवाड़ एवं परिवारजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। नगरवासियों, अतिथियों और पैलेस स्टाफ ने…
