Year: 2026

देवेन्द्र धाम में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेद,योग प्राकृतिक चिकित्सा शिविर

देवेन्द्र धाम में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेद,योग प्राकृतिक चिकित्सा शिविर

महावीर जन कल्याणक पर सेवा का संकल्प लाभान्वित हुए 150 से अधिक आमजन उदयपुर 17 मार्च। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट एवं मदनमोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में श्री देवेंद्र धाम प्रांगण में निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनमानस ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर का शुभारंभ उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, पूर्व महापौर एवं ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष रजनी विरेंद्र डांगी तथा आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य प्राचार्य  प्रोफेसर अशोक कुमार शर्मा के आतिथ्य में हुआ। इस…
Read More
आज शहर में छाएगा भगवा रंग, निकलेगी भव्य भगवा चारपहिया वाहन रैली

आज शहर में छाएगा भगवा रंग, निकलेगी भव्य भगवा चारपहिया वाहन रैली

आज दिखेगा सनातन उत्साह, भगवा वाहन रैली से गूंजेगा शहर आज निकलेगी भगवा वाहन रैली, संतों के सानिध्य में शोभायात्रा की तैयारियां उदयपुर, 17 मार्च। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में आयोजित नवसंवत्सर उत्सव के अंतर्गत 18 मार्च को भगवा चार पहिया वाहन रैली निकली जाएगी। समिति के संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि भगवा चार पहिया वाहन रैली आज 18 मार्च को सायं 3 बजे महाकाल मंदिर, रानी रोड से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए सब-सिटी सेंटर पर समाप्त होगी। रैली का मार्ग महाकाल…
Read More
नई योजना से आयुष पद्धतियों की विश्वसनीयता और वैश्विक स्वीकार्यता में वृद्धि हुई: केंद्रीय राज्य मंत्री

नई योजना से आयुष पद्धतियों की विश्वसनीयता और वैश्विक स्वीकार्यता में वृद्धि हुई: केंद्रीय राज्य मंत्री

-राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया के प्रश्न पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने दी जानकारी उदयपुर। आयुर्ज्ञान योजना ने आयुष अनुसंधान को आधुनिक वैज्ञानिक मानकों के साथ जोड़ते हुए साक्ष्य-आधारित उपचारों के विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। इससे आयुष पद्धतियों की विश्वसनीयता और वैश्विक स्वीकार्यता में वृद्धि हो रही है। राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया गरासिया द्वारा आयुष मंत्रालय से आयुर्ज्ञान योजना के अंतर्गत आयुष पद्धतियों में अनुसंधान और नवाचार के संबध में पूछे गए अतारांकित प्रश्न पर आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव जाधव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुर्ज्ञान योजना के माध्यम से…
Read More
उदयपुर में 21 मार्च को सजेगा ‘राजस्थान टूरिज्म सम्मान-2026’ का मंच, पर्यटन जगत की दिग्गज हस्तियों का होगा जमावड़ा

उदयपुर में 21 मार्च को सजेगा ‘राजस्थान टूरिज्म सम्मान-2026’ का मंच, पर्यटन जगत की दिग्गज हस्तियों का होगा जमावड़ा

उदयपुर। राजस्थान में पर्यटन क्षेत्र के सतत विकास, नवाचार और रेस्पोंसिबल टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) आगामी 21 मार्च 2026 को झीलों की नगरी उदयपुर में ‘राजस्थान टूरिज्म सम्मान-2026’ का भव्य आयोजन करने जा रहा है। इस गरिमामयी समारोह में पर्यटन उद्योग से जुड़ी देश-प्रदेश की प्रमुख हस्तियां, होटल व्यवसायी, ट्रैवल प्रोफेशनल्स, टूर ऑपरेटर्स, रेस्टोरेंट संचालक, हॉस्पिटैलिटी एक्सपर्ट्स और पर्यटन उद्यमी एक मंच पर एकत्रित होंगे। यह आयोजन न केवल पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करेगा, बल्कि पर्यटन उद्योग से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के…
Read More
जैनाचार्य देवेंद्र महिला संस्थान ने मनाया होली स्नेहमिलन समारोह  

जैनाचार्य देवेंद्र महिला संस्थान ने मनाया होली स्नेहमिलन समारोह  

रंजना छाजेड़ अध्यक्ष एवं वनिता पामेचा मंत्री बनीं उदयपुर। जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान ने देवेन्द्र धाम में कार्यक्रम होंली सेनपह मिलन समारोह आयोजित किया। जिसमें सवा सौ से अधिक महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। मंडल की बहनों ने होली डांस व होली पर गाने व हंसी से ओतप्रोत हाऊजी खेली। मंडल की महामंत्री श्रीमती इंदिरा चोरड़िया ने कार्यकारिणी सदस्यो को उपरने पहना कर सभी को त्यौहार की बधाई दी। मण्डल की अध्यक्ष स्व.संध्या नाहर की स्मृति में जैन परिवारों की ओर  राशन के किट व एक विद्यार्थी को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। मंडल की मार्गदर्शिका व सरक्षिका…
Read More
मेवाड़ क्षत्रिय मित्र कल्याण समिति के द्विवार्षिक चुनाव, साधारण सभा एवं फागोत्सव सम्पन्न

मेवाड़ क्षत्रिय मित्र कल्याण समिति के द्विवार्षिक चुनाव, साधारण सभा एवं फागोत्सव सम्पन्न

उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय मित्र कल्याण समिति की वार्षिक साधारण सभा एवं वार्षिक उत्सव रविवार को श्रीमान रणजीत सिंह सोनीगरा की अध्यक्षता में श्री अमरख जी महादेव मंदिर परिसर में फागोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। सभा में सभी पदाधिकारियों के साथ महिला सदस्यों एवं युवा शक्ति ने भी उत्साह के साथ फागोत्सव मे भाग लिया। साधारण सभा में आगामी द्विवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव दो चुनाव अधिकारियों श्रीमान गिरिराज गुर्जरगोड़ एवं श्रीमान सोहन लाल  शर्मा के निर्देशन में सम्पन्न कराये गए जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमान परबत सिंह चुण्डावत को  अध्यक्ष, श्रीमान मोहन सिंह शक्तावत एवं सज्जन सिंह राजावत…
Read More
एमसीएच में 4 महीने के मासूम के पेट से निकाला 1.5 किलो का ट्यूमर,जटिल सर्जरी कर मासूम को दिया नया जीवन

एमसीएच में 4 महीने के मासूम के पेट से निकाला 1.5 किलो का ट्यूमर,जटिल सर्जरी कर मासूम को दिया नया जीवन

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के बाल एवं नवजात शिशु सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने एक 4 महीने के बच्चे की जटिल सर्जरी कर पेट से 1.5 किलो के ट्यूमर को निकाल कर नया जीवन दिया। इस जटिल ऑपरेशन की सफलता में बाल एवं नवजात शिशु सर्जन डॉ.प्रवीण झंवर के साथ डॉ.उर्जिता मोदी,डॉ.निशांत और डॉ.सुहानी, एनेस्थीसिया टीम में डॉ.स्वाति, डॉ.शाहिद,डॉ. आर्यमन और डॉ.किरण,पीआईसीयू टीम में डॉ.पुनीत जैन, डॉ.धारा और डॉ अभिषेक के साथ नर्सिग स्टॉफ विष्णु, विवेक,शोभना, मनीष और नरेंद्र की अहम भूमिका रही। प्रतापगढ़ निवासी 4 महीने का यह बच्चा पिछलें 15 दिनों से पेट फूलने और अत्यधिक…
Read More
राजस्थान का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक महत्व -डॉ. श्रीनिवास महावर

राजस्थान का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक महत्व -डॉ. श्रीनिवास महावर

जनमत मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. श्रीनिवास महावर ने बताया कि राजस्थान, जिसे वीरों की धरती कहा जाता है, भारत का सबसे बड़ा राज्य है,जो अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और अ‌द्वितीय परंपराओं के लिए जाना जाता है। राजस्थान दिवस मनाने की परंपरा 1949 से शुरू हुई थी और इसे मानने की तारीख प्रति वर्ष 30 मार्च थी। इसी दिन 1949 ई. में 19 रियासतों, और तीन ठिकानों (नीमराना , लावा और कुशलगढ़ )  को मिलाकर राजस्थान का गठन किया गया था।   लेकिन इस बार राजस्थान दिवस 19 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। क्योंकि इस दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा…
Read More
ऋषि पिप्पलाद प्रीमियर लीग का 3 से 5 अप्रैल तक आयोजन

ऋषि पिप्पलाद प्रीमियर लीग का 3 से 5 अप्रैल तक आयोजन

उदयपुर। महर्षि दधीचि जन कल्याण संस्थान युवा प्रकोष्ठ एवं दाधीच युवा परिषद, पीपली आचार्यन के तत्वावधान में ऋषि पिप्पलाद प्रीमियर लीग (RPPL) सीजन-1 का आयोजन 3 से 5 अप्रैल तक पीपली आचार्यन में किया जाएगा। संस्थान के उदयपुर जिला अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में दाधीच समाज के युवाओं की टीमें भाग लेंगी तथा क्रिकेट व वॉलीबॉल के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक टीमें 20 मार्च 2026 तक पंजीकरण करवा सकती हैं। इस अवसर पर युवा प्रदेशाध्यक्ष विजेश दाधीच, संभाग युवा अध्यक्ष महावीर व्यास, जिला युवा अध्यक्ष विनोद व्यास तथा दाधीच युवा परिषद…
Read More
होली के रंग : मोहब्बत के संग, स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप का होली मिलन समारोह संपन्न

होली के रंग : मोहब्बत के संग, स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप का होली मिलन समारोह संपन्न

उदयपुर। स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप का होली मिलन समारोह कार्यक्रम आज रविवार को मंगलम व्यू रिजॉर्ट सेक्टर 14 में संपन्न हुआ। ग्रुप संस्थापक विकास स्वर्णकार ने बताया कि फरवरी माह प्यार मोहब्बत एवं मार्च का महीना होली का होने से कार्यक्रम की थीम- "होली के रंग मोहब्बत के संग" रखा गया था, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ0 विनीत सोनी, विभागाध्यक्ष बॉटनी एमएलएसयू उदयपुर थे, अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य कमल जुनेजा ने की कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि द्वारा सरस्वती वंदना से हुई उसके पश्चात चित्तौड़ से आए चंद्रप्रकाश ने दीवाना लेकर आया है..., प्रीति माथुर ने- कितनी हसरत है... गौरव स्वर्णकार ने आओगे जब तुम…
Read More
error: Content is protected !!