कल भव्य शोभायात्रा, आज मार्ग आमंत्रण से शहरवासियों को करेंगे आमंत्रित
झूलेलाल मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया, आज मार्ग आमंत्रण, कल भव्य शोभयात्रा उदयपुर, 20 मार्च। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति द्वारा चेटीचंड पर्व के अवसर पर झूलेलाल मंदिर में भगवान झूलेलाल की आरती कर नववर्ष की मंगलकामनाएं की गईं। इस अवसर पर धनराज, विष्णु, डॉ. परमवीर सिंह दुलावत एवं समिति के सदस्यों द्वारा शोभायात्रा को शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात सूरजपोल स्थित समिति के कार्यालय का उद्घाटन हेमेन्द्र श्रीमाली एवं मातृशक्ति द्वारा किया गया। उद्घाटन के बाद भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न…
