Year: 2026

प्रदेश की भाजपा सरकार फेल, निकाय चुनाव में जनता जवाब देगी, कांग्रेस विजयी होगी: सारिका सिंह

प्रदेश की भाजपा सरकार फेल, निकाय चुनाव में जनता जवाब देगी, कांग्रेस विजयी होगी: सारिका सिंह

उदयपुर, 28 जनवरी: राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि देश के अग्रणी राज्यों में रहे राजस्थान को मौजूदा भाजपा सरकार ने बीते दो सालों में पीछे धकेल दिया है। जनता व्यथित है। भाजपा सरकार नकारा और फेल सरकार है। आगामी नगर निगम व पंचायती राज चुनाव में जनता निश्चित रूप से जवाब देगी और कांग्रेस बहुत अच्छे तरीके से हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए निगम बोर्ड व पंचायत राज में कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे। उदयपुर प्रवास के दौरान प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर…
Read More
यूडीए ने डांगियों की पचोली व झरनों की सराय में किए व्यवसायिक निर्माण सील

यूडीए ने डांगियों की पचोली व झरनों की सराय में किए व्यवसायिक निर्माण सील

उदयपुर, 28 जनवरी: उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) की ओर से राजस्व ग्राम डांगियों की पचोली और झरनों की सराय में अवैध रूप से निर्माण कर बनाई गए भवनों के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई करते हुए सील किया गया। प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम डांगीयो की पंचोली एवं झरनो की सराय के आराजी संख्या 36 से 40, 47 से 53, 57, 147 से 149, 2641/51, 2657/57 आदि के अनुमोदित प्लान के भुखण्ड संख्या 91 से 93 एवं 01 जिसका क्षैत्रफल 11889 वर्गफीट है। इस भूखण्ड पर मैसर्स सतनाम बिल्ड स्टेट प्रो. लोकेश चौधरी पुत्र रामचन्द्र चौधरी द्वारा बिना व्यवसायिक भू-उपयोग परिवर्तन करवाए भूतल मय पांच तल का व्यवायिक होटल प्रयोजनार्थ निर्माण कर लिया गया। मौके पर अनवरत अवैध निर्माण कार्य चालू रखा…
Read More
लेकसिटी में फिर लुढ़का पारा, बढ़ी ठिठुरन

लेकसिटी में फिर लुढ़का पारा, बढ़ी ठिठुरन

उदयपुर, 28 जनवरी: उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में बीती रात पारा फिर लुढ़कने से सर्दी बढ़ गई। बुधवार को दिनभर आसमान बादलों से ढका रहने और हवा चलने से तापमान में गिरावट आने से वातावरण में ठिठुरन बढ़ गई। शहर व आसपास क्षेत्र में बुधवार को सुबह वातावरण में धुंध छाए रहने से देर तक सर्दी लगी। धूप निकलने पर धुंध छंटी लेकिन आसमान बादलों से ढका रहा। सर्द हवा चलने से दिन में भी ठिठुरन महसूस होती रही। मौसम कार्यालय डबोक के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 09.6 डिग्री दर्ज किया गया जो…
Read More
श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जिनालय समिति में आज वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई

श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जिनालय समिति में आज वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई

उदयपुर। हिरणमगरी से. 4 स्थित श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जिनालय समिति में आज साध्वीश्री दर्शनरेखाश्री म.सा.की निश्रा में विधिकारक नागेश्वर द्वारा वार्षिक ध्वजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण का लाभ आशालता, अविनाश,अनुराग जैन परिवार द्वारा लिया गया। समिति अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि कार्यक्रम पश्चात लाभार्थी परिवार द्वारा स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया,साथ ही अगले वर्ष की ध्वजा व साच्वारण की बोलिया बोली गई। आगामी ध्वजा का लाभ सुधा भगवतीलाल खाब्या द्वारा लिया गया।
Read More
4 दिवसीय सहायक प्रांतपाल एवं जोन लीडर फोरम लर्निंग सेमिनार-संस्कार‑ए‑विरासत सम्पन्न

4 दिवसीय सहायक प्रांतपाल एवं जोन लीडर फोरम लर्निंग सेमिनार-संस्कार‑ए‑विरासत सम्पन्न

उदयपुर। रोटरी प्रांत 3080 की ओर से लाभगढ़ पैलेस में 4 दिवसीय सहायक प्रांतपाल एवं जोन लीडर फोरम लर्निंग सेमिनार संस्कार -ए-विरासत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निवृत्ति कुमारी मेवाड़ थी। जिन्होंने रोटरी की सेवा परियोजनाओं की सराहना करते हुए उनके निरंतर प्रभाव के लिए शुभकामनाएँ दीं। प्रसिद्ध लाइफ कोच ऋतु सिंघल ने विंग्स ऑफ चेंज-विमेन लीडरशिप इन रोटरी” विषय पर प्रेरणादायी मुख्य वक्तव्य प्रतिभागियों के लिए सशक्तिकरण और परिवर्तन का संदेश दिया। सेमिनार में डीजीई डॉ. रीता कालरा ने आरआई प्रेसिडेंट ओलायिंका का रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने जोशीले आह्वान में टीम…
Read More
उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन ने सेंट्रल जीएसटी विभाग को पराजित कर टैक्स फ्रेटरनिटी वॉलीबॉल टूर्नामेंट-2026 का खिताब जीता’

उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन ने सेंट्रल जीएसटी विभाग को पराजित कर टैक्स फ्रेटरनिटी वॉलीबॉल टूर्नामेंट-2026 का खिताब जीता’

उदयपुर। उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा टैक्स फ्रेटरनिटी स्पोर्ट्स फेस्टिवल-2026 के अंतर्गत एक दिवसीय भव्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट का राजस्थान कृषि महाविद्यालय (एग्रीकल्चर कॉलेज), उदयपुर के वॉलीबॉल ग्राउंड में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में कर जगत से जुड़ी कुल पाँच टीमों ने सहभागिता की, जिनमें उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन मार्वेलस मालू, आयकर विभाग, सेंट्रल जीएसटी विभाग, स्टेट जीएसटी विभाग तथा उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन व्यास वॉरियर्स की टीमें शामिल रहीं। सभी टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन मार्वेलस मालू एवं सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीमें आमने-सामने हुईं। कड़े…
Read More
ग्रीन पीपल सोसायटी जयपुर में करवाएगी बर्ड फेस्टिवल

ग्रीन पीपल सोसायटी जयपुर में करवाएगी बर्ड फेस्टिवल

31 जनवरी एवं 1 फरवरी को कानोता कैंप में होगा परिंदों का मेला उदयपुर, / जयपुर, 28 जनवरी। पक्षियों, प्रकृति और आर्द्रभूमियों के संरक्षण का संदेश लेकर जयपुर बर्ड फेस्टिवल-2026 का आयोजन आगामी 31 जनवरी एवं 1 फरवरी, 2026 को जयपुर में किया जा रहा है। यह दो दिवसीय राज्य स्तर का आयोजन ग्रीन पीपल सोसायटी जयपुर चैप्टर द्वारा राजस्थान सरकार के वन विभाग एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के सहयोग से आयोजित होगा। फेस्टिवल की थीम “Join the celebration of wings & wetlands” रखी गई है, जिसका उद्देश्य आमजन विशेषकर विद्यार्थियों में पक्षी संरक्षण और आर्द्रभूमियों के महत्व के प्रति जागरूकता…
Read More
विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत भूमि पूजन सम्पन्न, 1 फरवरी को भव्य कलश यात्रा व धर्मसभा का आयोजन

विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत भूमि पूजन सम्पन्न, 1 फरवरी को भव्य कलश यात्रा व धर्मसभा का आयोजन

फतेहनगर। विराट हिंदू सम्मेलन के निमित्त आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम आज विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक, संतजन एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। भूमि पूजन के माध्यम से आगामी विराट हिंदू सम्मेलन की भव्य रूपरेखा का शुभारंभ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन आगामी दिनांक 1 फरवरी 2026, रविवार को फतेहनगर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज में जागरूकता, एकता, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता को सशक्त करना है।…
Read More
प्रथम चरण में 29 गिरदावर सर्कल पर हुए शिविर, हजारों लोगों तक पहुंची राहत

प्रथम चरण में 29 गिरदावर सर्कल पर हुए शिविर, हजारों लोगों तक पहुंची राहत

ग्राम उत्थान शिविर 2026 उदयपुर, 28 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की दूरदर्शी और जनहितकारी सोच से प्रारंभ किए गए ग्राम उत्थान शिविर उदयपुर जिले में ग्रामीण विकास का सशक्त माध्यम बनकर उभरे हैं। 23 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक प्रथम चरण में जिले के 29 गिरदावर सर्कल स्तर परशिविर आयोजित हुए। इसमें हजारों लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला। आमजन विशेषकर कृषक वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश भर में गिरदावर सर्कल स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री शर्मा…
Read More
उदयपुर में स्वच्छ वायु को लेकर प्रशासन गंभीर

उदयपुर में स्वच्छ वायु को लेकर प्रशासन गंभीर

जिला कलक्टर ने दिए सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश एनसीएपी के तहत जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक उदयपुर, 28 जनवरी। जिले में वायु गुणवत्ता में सुधार एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के अंतर्गत जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, एसडीएम गिर्वा अवुला सांईकृष्ण व एसडीएम बड़गांव लतिका पालीवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारीडॉ शरद सक्सेना ने राज्य स्तरीय संचालन समिति की 7 जनवरी…
Read More
error: Content is protected !!