शांता स्कोडा पर नई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट कार की हुई भव्य लाॅन्चिंग
उदयपुर। स्कोडा ऑटो इंडिया के अधिकृत डीलर शांता स्कोडा शोरूम पर आज कंपनी द्वारा निकाली गई नई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट कार का उदयपुर के ग्राहकों के लिये आरटीओ ज्ञानदेव विश्वकर्मा ने भव्य लान्च किया। इस अवसर पर स्कोडा के वरिष्ठ अधिकारी, प्रतिष्ठित ग्राहक एवं ऑटोमोबाइल प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस अवसर पर रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर ज्ञानदेव विश्वकर्मा तथा शांता स्कोडा के डायरेक्टर राजीव नामजोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने इस नए मॉडल के लॉन्च को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राजीव नामजोशी ने कहा कि नई कुशाक केवल…
