Year: 2026

उदयपुर इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित

उदयपुर इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित

उदयपुर। उदयपुर इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें समाज एवं व्यापार से जुड़े अनुभवी और सक्रिय सदस्यों को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। अध्यक्ष पद पर रमेश शाह,उपाध्यक्ष भरत नागोरी, सचिव के.के. गुप्ता, संयुक्त सचिव जंबू दलावत, कोषाध्यक्ष नागेंद्र को नियुक्त किया गया है। संरक्षक मंडल में सुरेश धोका एवं प्रिंस दक शामिल किए गए हैं। सलाहकार के रूप में कुलदीप जोशी, सुभाष, गिरीश मनवानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संगठन मंत्री के रूप में पारस, सतीश, आशु अग्रवाल एवं इंदर सचदेव को नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी संकल्प लिया है…
Read More
सात दिवसीय भागवत कथा सम्पन्न,कथा श्रवण करनें उमड़ी भीड़

सात दिवसीय भागवत कथा सम्पन्न,कथा श्रवण करनें उमड़ी भीड़

उदयपुर। तुलसी परिवार व नन्दी वन वैदिक गौशाला धाम भुज के तत्वावधान में ए.एस.राठौड़ की ओर से भुवाणा रोड़ स्थित देेवेन्द्र धाम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार को पूर्ण भक्ति-भाव एवं श्रद्धा-आस्था के साथ समापन हो गया। ए.एस. राठौड़ ने बताया कि समापन अवसर देवेन्द्रधाम में श्रद्धालुओं की श्रद्धा इस कदर उमड़ी कि वहां पर रखी सारी कुर्सियां खचाखच भर गई। जितने श्रद्धालु वहां बैठे हुए थे उतने गार्डन में खड़े हो कर भक्ति रस का पान कर रहे थे। वह लगातार भक्ति नृत्य ही कर रहे थे। देवेन्द्र धाम के गार्डन में पांव रखने तक…
Read More
मेवाड़ वारियर्स ने आरटीसी को, फेयरमोंट ने ट्राइडेंट को, लेक पैलेस ने उदय विलास को हराया

मेवाड़ वारियर्स ने आरटीसी को, फेयरमोंट ने ट्राइडेंट को, लेक पैलेस ने उदय विलास को हराया

- मेवाड़ टूरिज्म कप में पंकज, मुकेश, कृष मैन ऑफ द मैच उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 के तहत फील्ड क्लब पर हो रहे टूर्नामेंट के तहत खेले गए मुकाबले में आज खेले गए दूसरे मुकाबले में आज खेले गए सांयकालीन मुकाबले में मेवाड़ वॉरियर्स ने आरटीसी को 33 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेवाड़ वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 167 रन बनाएं। मेवाड़ वॉरियर्स की ओर से पंकज कुमार ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 68 रन और फरहद मिर्जा ने 44 रनों का योगदान दिया। आरटीसी की ओर से अंशुल बाबेल ने 3 विकेट…
Read More
उदयपुर में स्थापित होंगे 39 चार्जिंग स्टेशन

उदयपुर में स्थापित होंगे 39 चार्जिंग स्टेशन

पीएम ई-ड्राइव योजना से राजस्थान में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा विस्तार भारत सरकार ने दी 81.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति, 262 स्थानों पर स्थापित होंगे 591 चार्जिंग स्टेशन उदयपुर/जयपुर, 31 मार्च। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात लेकर आई है। भारत सरकार ने राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम को प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) हेतु पब्लिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 81.12 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है। इसके तहत प्रदेश के 262 स्थानों पर कुल 591 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इससे राज्य में ईवी चार्जिंग के…
Read More
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर का उदयपुर दौरा

शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर का उदयपुर दौरा

बड़गांव पंचायत समिति अंर्तगत विभिन्न राजकीय विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों का किया लोकार्पण “संस्कारों में शिक्षा के साथ ही आसपास के वातावरण का बड़ा योगदान, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और मानवीय मूल्यों से प्रेरित शिक्षा देने का कर रहे प्रयास“ : शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री दिलावर उदयपुर,31 मार्च। प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर मंगलवार को उदयपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने बड़गांव पंचायत समिति की ग्राम पंचायत वाटी, बड़गांव और बेदला में आईआईएफएल फाउंडेशन द्वारा निर्मित राजकीय विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों , कंप्यूटर लैब सहित अन्य सुविधाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वाटी में…
Read More
सांसद डॉ रावत के आग्रह पर संभाग के 5 जिलों में 39 नवीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा

सांसद डॉ रावत के आग्रह पर संभाग के 5 जिलों में 39 नवीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा

उदयपुर। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायत समितियों एवं नव गठित पंचायत समितियों में नवीन एकलव्य मॉडल आवासिय विद्यालय खोले जाने को लेकर सांसद मन्नालाल रावत द्वारा राज्य सरकार को किए गए आग्रह पर सरकार ने संभाग के 5 जिलों के 39 जगहों पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। आयुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग एवं पदेन मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजस्थान स्टेट एकलव्य मॉडल रेजिडेन्सियल सोसायटी की ओर से राष्टीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के आयुक्त को पत्र लिखकर बताया कि राजस्थान प्रदेश जो कि एक आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है, में 31 एकलब्य आदर्श…
Read More
रिदम गणगौर उत्सव में पुरस्कार वितरण, डॉ. बलदीप शर्मा का महिला स्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान

रिदम गणगौर उत्सव में पुरस्कार वितरण, डॉ. बलदीप शर्मा का महिला स्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान

उदयपुर। प्रेशियस क्लब के सहयोग से ‘रिदम' ऑनलाइन गणगौर कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें गणगौर क्वीन कॉन्टेस्ट सीजन-3 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम टीबीज़ेड ज्वेलर्स में आयोजित हुआ, जहां प्रतिभागी महिलाओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वर्षा राव उपस्थित रहीं, जबकि विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट एवं समाजसेवी डॉ. बलदीप शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर डॉ. बलदीप शर्मा द्वारा महिला स्वास्थ्य पर एक महत्वपूर्ण हेल्थ टॉक प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने महिलाओं को दैनिक जीवन में होने वाली…
Read More
महावीर नवयुवक मंडल, सेक्टर 3 द्वारा महावीर जयंती पर 511 फीट ऐतिहासिक जैन ध्वज यात्रा निकाली

महावीर नवयुवक मंडल, सेक्टर 3 द्वारा महावीर जयंती पर 511 फीट ऐतिहासिक जैन ध्वज यात्रा निकाली

- पंच रंगी रंगों से सजी उपनगरीय क्षेत्र की सडक़े, निकाली शोभायात्रा उदयपुर, 31 मार्च। श्री वर्धमान जैन श्रावक समिति सेक्टर 3 एवं महावीर नवयुवक मंडल, सेक्टर 3 के तत्वावधान में महावीर जयंती के पावन अवसर पर 511 फीट लंबा एवं 8 फीट चौड़ा ऐतिहासिक जैन महाध्वज सफलतापूर्वक स्थापित एवं प्रदर्शित किया गया। ध्वज के पूर्ण रूप से खुलने के दौरान ड्रोन के माध्यम से भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के दर्शन कराए गए, जिससे उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ दिव्य दर्शन का लाभ प्राप्त किया। आयोजन के अंतर्गत निकाली गई साइकिल एवं दोपहिया वाहन रैली में बड़ी संख्या…
Read More
15.82 करोड़ (81.71 प्रतिशत) ग्रामीण परिवारों तक पहुंचा नल जल कनेक्शन : राज्य सभा में केंद्रीय राज्य मंत्री ने दी जानकारी

15.82 करोड़ (81.71 प्रतिशत) ग्रामीण परिवारों तक पहुंचा नल जल कनेक्शन : राज्य सभा में केंद्रीय राज्य मंत्री ने दी जानकारी

-राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने मांगी थी जानकारी उदयपुर। जल जीवन मिशन ने ग्रामीण भारत में सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार निरंतर निगरानी और सुधारात्मक कदमों के माध्यम से योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन की शुरुआत में केवल 3.23 करोड (16.7 प्रतिशत) ग्रामीण परिवारों के पास नल जल कनेक्शन थे, लेकिन 3 मार्च 2026 तक यह संख्या बढ़कर 15.82 करोड़ (81.71 प्रतिशत) ग्रामीण परिवारों तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया की ओर से भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय से…
Read More
दो दिवसीय प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी झलक का शुभारंभ आज अशोका ग्रीन में

दो दिवसीय प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी झलक का शुभारंभ आज अशोका ग्रीन में

झलक – जहां फैशन सिर्फ दिखाई नहीं देता, बल्कि हर स्टाइल में महसूस होता है : निहार गुप्ता उदयपुर। गर्मियों की दस्तक के साथ शहर में फैशन का रंग भी और अधिक निखरने लगा है। इसी कड़ी में दो दिवसीय प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी (एग्जिबिशन) झलक का आयोजन आज 1 अप्रैल से शहर के अशोका ग्रीन, शोभागपुरा, उदयपुर में किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 1 व 2 अप्रैल को प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक रहेगी, जहां आगंतुकों को शॉपिंग, फैशन और लाइफस्टाइल का एक अनोखा अनुभव मिलेगा। एग्जिबिशन के आयोजक निहार गुप्ता ने बताया…
Read More
error: Content is protected !!