डीपीएस के आर्यन ने वर्ल्ड एबिलिटी स्पोर्ट में अंतर्राष्ट्रीय तीन पदक जीतकर देश का बढ़ाया गौरव
उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत बैडमिंटन के होनहार खिलाड़ी आर्यन शर्मा ने तुर्की के मर्सिन में 18 से 21 जून 2026 तक आयोजित वर्ल्ड एबिलिटी स्पोर्ट यूथ पैरा गेम्स 2026 के अंतर्गत अंडर 21 वर्ग की प्रतियोगिता में भाग लिया और दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक सहित कुल तीन पदक जीतकर भारत देश, अपने प्रदेश और उदयपुर शहर के साथ ही विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस प्रतियोगिता में 26 देशों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया द्य इसी क्रम में विद्यालय के प्रो वाईस चेयरमैन गोविन्द अग्रवाल ने आर्यन की शानदार…
