राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ भाजपा स्थापना दिवस उत्साह और गर्मजोशी से मनाया, पार्टी कार्यालय पर किया ध्वजारोहण
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उदयपुर शहर जिला द्वारा उत्साह उमंग और गर्मजोशी के साथ मनाया गया। जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र पुनिया मुख्य वक्ता, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, सांसद डॉ मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा पूर्व महापौर रजनी डांगी जीएस तक रवींद्र श्रीमाली सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के पुरोधाओं एवं संस्थापकों की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण और…
