झीलों की नगरी उदयपुर में आज सजेगी 90 के नगमों से सुरों की महफिल

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर की लोकप्रिय सांस्कृतिक एवं संगीत संस्था सुरों की मंडली, उदयपुर के तत्वावधान में आज, 12 जुलाई को बहुप्रतीक्षित संगीत संध्या “90s के नगमे” का आयोजन किया जाएगा। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश माधवानी के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में 1990 के दशक के महान गायकों और संगीतकारों को उनके सदाबहार गीतों के माध्यम से संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाएगी।

कार्यक्रम का आयोजन मधुश्री, अशोका पैलेस, शोभागपुरा, उदयपुर में सायं 4 बजे से होगा। इस अवसर पर संस्था से जुड़े कलाकार 90 के दशक के लोकप्रिय, रोमांटिक एवं सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देंगे, जिससे संगीत प्रेमी एक बार फिर उस स्वर्णिम दौर की मधुर यादों में खो जाएंगे।

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्षों से संगीत साधना एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से शहर के प्रतिभाशाली कलाकारों और संगीत प्रेमियों को एक सशक्त मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि “90s के नगमे” केवल एक संगीत संध्या नहीं, बल्कि उस स्वर्णिम संगीत युग को पुनः जीवंत करने का प्रयास है।

कार्यक्रम की आयोजक दिव्या सारस्वत, मधु केवल्या, नीलम पटवा एवं नूतन वेदी ने बताया कि आयोजन को यादगार और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने शहर के सभी संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर 90 के दशक के सदाबहार नगमों का आनंद लेने और इस संगीतमय शाम को यादगार बनाने का आग्रह किया है।

संस्था के सचिव अरुण चौबीसा और कोषाध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों का अंतिम अभ्यास भी पूरा कर लिया है और आयोजन को लेकर कलाकारों के साथ-साथ शहर के संगीत प्रेमियों में भी खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को उस दौर के महान गायकों, संगीतकारों और उनकी अमूल्य संगीत विरासत से परिचित कराना भी इस आयोजन का उद्देश्य है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!