सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हंसगंगा हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने तीन-तीन फीट की 51 हनुमान मूर्तियों के लिए दिए 2.03 लाख रुपये
भीलवाड़ा। समाज सेवा और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए, भीलवाड़ा के हंसगंगा हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने बाँसवाड़ा जिले में धर्म जागरण के लिए बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की है। ट्रस्ट ने भारत माता भक्ति धाम, बाँसवाड़ा की अपील पर ₹2,03,500 का चेक सौंपकर क्षेत्र में हनुमान प्रतिमाओं की स्थापना के संकल्प को पूरा करने में सहयोग दिया है। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज ने बताया कि बाँसवाड़ा परियोजना के प्रमुख धर्मराज ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी थी कि संस्थान राजस्थान के जनजाति बहुल जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के…
