संस्कृति, संस्कार व सांस्कृतिक आदान प्रदान करने भारत व चार देशों के बच्चों का 5 जनवरी से उदयपुर में होगा संगम
-वन वर्ल्ड-इंटरनेशनल 2026 की थीम पर चार दिन तक उदयपुर में होंगे आयोजन -विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से एक दूसरो को जानेंगे बच्चे उदयपुर। जाति, धर्म एवं ऊंच-नीच जैसे सभी भेदभाव को समाप्त करके विभिन्न देशों से आए बच्चों के साथ ही भारत के बच्चों में नेतृत्व, अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास एवं वैश्विक दृष्टिकोण की भावना विकसित करने तथा संस्कृति का आदान प्रदान करने के उद्देश्य से हर आर्ट ग्लोबल वेलनेस फाउंडेशन व सनराइज ग्रुप ऑफ कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान तथा रोटरी क्लब ऑफ मीरा के कार्यक्रम रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड (रायला) के साझे में वन वर्ल्ड-इंटरनेशनल 2026 का आयोजन 5 जनवरी…
