Year: 2026

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय अतिथि संकाय संगठन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन,डॉ मोहित नायक अध्यक्ष निर्वाचित

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय अतिथि संकाय संगठन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन,डॉ मोहित नायक अध्यक्ष निर्वाचित

उदयपुर अतिथि संकाय संगठन की बैठक रविवार को विश्वविद्यालय गेस्टहाउस में आयोजित की गई, जिसमें अतिथि संकाय सदस्यों की विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया। संगठन की केंदीय एवं संघटक की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश यादव ने बताया कि केंदीय कार्यकारिणी में डॉ. मोहित नायक को अध्यक्ष, डॉ. प्रियंका चौधरी को उपाध्यक्ष, डॉ. एस. डी. वैष्णव को महासचिव, डॉ. कर्मराज वर्मा को वित्त सचिव, डॉ. आफरीन शब्बर को सचिव और डॉ. राजेश यादव को मीडिया प्रभारी के पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया और डॉ. रूपसिंह मीणा को संगठन का संरक्षक घोषित किया गया।…
Read More
विद्यापीठ – स्पोर्ट्स कार्निवल  का हुआ आगाज

विद्यापीठ – स्पोर्ट्स कार्निवल  का हुआ आगाज

खेल मैदान पर विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा .... उदयपुर 04 जनवरी / राजस्थान विद्यापीठ के संघटक इंजीनियरिंग महाविद्यालय की ओर से आयोजित स्पोट्स कार्निवल का आगाज कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने फीता काट कर किया जिसमें डिप्लोमा इंजीनियरिंग, फार्मेसी एवं नर्सिग महाविद्यालय के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रो. सारंगदेवोत ने विद्यार्थियों का आव्हान किया कि समग्र विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ महाविद्यालय द्वारा आयोजित सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी भाग लेना जरूरी है जिससे शरीर, स्वस्थ एवं तंदुरस्त रहेगा। खेल से टीम भावना से काम करने, नेतृत्व क्षमता व धैर्यता के साथ आगे बढ़ने…
Read More
उदयपुर से प्रोफेशनल म्यूज़िक की नई उड़ान: ‘सुरों की मंडली सुपर सिंगर्स’ का भव्य शुभारंभ

उदयपुर से प्रोफेशनल म्यूज़िक की नई उड़ान: ‘सुरों की मंडली सुपर सिंगर्स’ का भव्य शुभारंभ

उदयपुर।  सुरों की मंडली संगठन के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट सुपर सिंगर्स का रविवार को भव्य आग़ाज़ हुआ। संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि इस अवसर पर सुपर सिंगर्स के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। उन्होंने बताया कि यह मंच उदयपुर की धरती से प्रोफेशनल सिंगिंग के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। मुकेश माधवानी ने कहा कि आगे चलकर यह बैंड सुरों की मंडली सुपर सिंगर बैंड के नाम से जाना जाएगा। यह बैंड प्रोफेशनल सिंगर्स के साथ शादी-ब्याह, पार्टियों, होटलों एवं विभिन्न आयोजनों में अपनी अपनी प्रतिभा का परचम फहराएगा । आपको…
Read More
राज्यपाल कटारिया ने किया जैन कैलेंडर का लोकार्पण

राज्यपाल कटारिया ने किया जैन कैलेंडर का लोकार्पण

उदयपुर- 4 जनवरी.  श्रमण संस्कृति के गौरव, आध्यात्मिक चेतना और कालबोध की वैज्ञानिक परंपरा को समर्पित ‘गुरु पुष्कर–देवेंद्र जैन कैलेंडर 2026’ का भव्य लोकार्पण रविवार को चंडीगढ़ स्थित राजभवन (लोक भवन) में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशिष्ट जैन कैलेंडर का प्रकाशन श्री तारक गुरु जैन ग्रंथालय, उदयपुर द्वारा किया गया है, जिसका लोकार्पण श्रमण संघीय सलाहकार पूज्य दिनेश मुनि महाराज, पूज्य डॉ. द्वीपेंद्र मुनि महाराज एवं पूज्य डॉ. पुष्पेंद्र मुनि महाराज के सान्निध्य में पंजाब के राज्यपाल चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने अपने कर-कमलों द्वारा किया। राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने श्री तारक गुरु जैन…
Read More
उदयपुर में फेल्सपार खनन पर बड़ी कार्रवाई, 9 पट्टे जांच के दायरे में

उदयपुर में फेल्सपार खनन पर बड़ी कार्रवाई, 9 पट्टे जांच के दायरे में

उत्पादन में असामान्य अंतर मिलने पर ड्रोन सर्वे 8 खनन पट्टों की हो चुकी तकनीकी जांच उदयपुर, 3 जनवरी। अरावली संरक्षण को लेकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध खनन की रोकथाम के लिए अरावली विस्तार वाले जिलों में विशेष अभियान के तहत उदयपुर जिले में प्रभावी कार्यवाहियां जारी हैं। इसी क्रम में उदयपुर में खनिज फेल्सपार के खनन पट्टों में उत्पादन व निर्गमन में पाई गई असामान्य विसंगतियों को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में 2025-26 के दौरान कुछ खनन…
Read More
देवयानी का गणतंत्र दिवस रैली के लिए बेस्ट कैडेट के रूप में चयन

देवयानी का गणतंत्र दिवस रैली के लिए बेस्ट कैडेट के रूप में चयन

उदयपुर, 3 जनवरी : उदयपुर शहर की बेटी देवयानी साहू का चयन दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आयोजित प्राइम मिनिस्टर रैली के लिए बेस्ट कैडेट के रूप में चयन हुआ है। सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नवी कक्षा की एनसीसी 6 राज जूनियर एयर विंग की कैडेट देवयानी साहू आगामी 28 जनवरी को आयोजित प्राइम मिनिस्टर रैली का हिस्सा बनेगी। देवयानी साहू एक कुशल कथक नृत्यांगना भी है। सेंट पॉल सीनियर स्कूल के प्राचार्य ए. जॉन बास्को तथा एनसीसी के भंवर सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम बार स्कूल की छात्रा का आरडीसी में शामिल होना बड़ी उपलब्धि है।…
Read More
अरिहंत काव्य निशा कवि सम्मेलन में हंसी के ठहाकों के बीच सर्दी का अहसास हुआ कम,श्रोता ठहाकें लगाते रहें

अरिहंत काव्य निशा कवि सम्मेलन में हंसी के ठहाकों के बीच सर्दी का अहसास हुआ कम,श्रोता ठहाकें लगाते रहें

परोपकारी बंदे और अर्थी को कंधे, ढूंढते रह जाओगे... उदयपुर।अरिहंत मित्र मंडल, सेक्टर 3, के तत्वावधान में साहित्य, संस्कृति एवं समाज को समर्पित एक भव्य कवि सम्मेलन “अरिहंत काव्य निशा” का आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन में देश एवं प्रदेश से आयेे ख्यातिप्राप्त कवियों ने अपनी ओजस्वी, हास्यपूर्ण एवं भावप्रवण रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ रेणु सिंयाल, पिस्ता चोर्डिया, मंजू सिंघवी, किरण मेहता एवं निधि दक द्वारा नृत्य के रूप में मंगलाचरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों के स्वागत में कुसुम ओस्तवाल एवं नीलिमा तलेसरा द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया…
Read More
पेराफेरी में पट्टों का आंदोलन के बाद संघर्ष समिति की मांगो पर प्रशासन सहमत

पेराफेरी में पट्टों का आंदोलन के बाद संघर्ष समिति की मांगो पर प्रशासन सहमत

-निगम_पंचायतों को बसावट वाली भूमि हस्तांतरण करने की प्रक्रिया शुरू -प्रशासन ने आगामी 15 जनवरी तक का मांगा समय उदयपुर, 3 जनवरी: यूडीए पेराफेरी के 205गांवों में पट्टों को लेकर जारी पेराफेरी संघर्ष समिति के आंदोलन में प्रशासन सकारात्मक रुख अपनाते हुए आबादी बसावट वाली भूमि संबंधित निकाय पंचायत को हस्तांतरित करने पर सहमत हो गया है। इसके लिए संघर्ष समिति कोर टीम से 15 जनवरी तक का समय मांगा गया है। पेराफेरी संघर्ष समिति के संयोजक चंदन सिंह देवड़ा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में पेराफेरी पंचायतों के जनप्रतिनिधि, सर्व समाज के प्रतिनिधि, मेवाड़ किसान सभा,करणी सेना समेत तमाम सर्व…
Read More
शिकार की तलाश में सड़क तक आया तेंदुआ

शिकार की तलाश में सड़क तक आया तेंदुआ

उदयपुर, 3 जनवरी : जिले में आबादी क्षेत्रों के आसपास तेंदुए की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला बंबोरा क्षेत्र का है, जहां देर रात पेट्रोल पंप के समीप तेंदुए की मौजूदगी से अफरा-तफरी मच गई। घटना शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बंबोरा स्थित कृष्णावत फिलिंग स्टेशन के पास बने एटीएम पर तैनात गार्ड ने अचानक तेंदुए की आहट देखी। तेंदुआ शिकार की तलाश में पेट्रोल पंप के सामने से गुजरता हुआ नजर आया। खतरे को भांपते हुए एटीएम गार्ड तुरंत सड़क किनारे खड़ी बस में चढ़ गया और गेट…
Read More
मुफ्त सामान न देने पर चाकूबाजी, दुकानदार घायल

मुफ्त सामान न देने पर चाकूबाजी, दुकानदार घायल

उदयपुर, 3 जनवरी : शहर के सवीना थाना क्षेत्र में एक युवक ने डेयरी की दुकान में घुसकर दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। वीआईपी कॉलोनी सेक्टर-9 निवासी महेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दी कि आरोपी नन्नू ओड पुरानी रंजिश और मुफ्त में सामान न देने से नाराज होकर दुकान में आया और चेहरे पर चाकू से वार कर दिया। हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज हैं। सविना थाना पुलिस ने मामला दर्ज…
Read More
error: Content is protected !!