बीसीआई अल्फा और निर्माण चौप्टर की संयुक्त बैठक आज, व्यापार विस्तार के नए अवसरों पर होगा मंथन
बिजनेस आइडिया एक्सचेंज, बिजनेस रेफरल और आपसी सहयोग से मजबूत होगा उद्यमियों का नेटवर्क उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के अल्फा एवं निर्माण चौप्टर की संयुक्त ऑफिशियल चौप्टर मीटिंग गुरुवार, 26 नवंबर को शाम 6.30 बजे होटल बावरा, हरिदास जी की मगरी, उदयपुर में आयोजित होगी। बैठक में दोनों चैप्टर से जुड़े उद्यमी, व्यापारी, प्रोफेशनल्स एवं विभिन्न व्यवसायों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य बिजनेस आइडिया एक्सचेंज, बिजनेस रेफरल और बिजनेस कोलेबोरेशन के माध्यम से सदस्यों के बीच व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करना और नए व्यापारिक अवसर विकसित करना है। इस दौरान सदस्य अपने व्यवसाय, व्यावसायिक आवश्यकताओं, नई…
