रोटरी मीरा ने मनाया दीपावली मिलन समारोह, 55 से अधिक सेवा प्रकल्पों की उपलब्धि पर जताया गर्व

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– 10वीं जनरल मीटिंग में नए सदस्यों का स्वागत किया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
उदयपुर, 25 नवम्बर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा की ओर से 10वीं जनरल मीटिंग एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में क्लब की सदस्याओं ने भाग लेकर दीपावली की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष कुकू लखारी ने मीटिंग कॉल टू ऑर्डर के साथ किया। श्रद्धा गट्टानी ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया, वहीं भावना चौहान ने रोटरी के फोर-वे टेस्ट का वाचन किया। अध्यक्ष लखारी ने कहा कि क्लब अब तक 55 से अधिक सेवा प्रकल्प पूरे कर चुका है। यह उपलब्धि सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह सक्रिय रहकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस दौरान सदस्यों के जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ मनाकर उन्हें उपहार भेंट किए गए। बृजराज राठौड़ की ओर से प्रायोजित दो नए सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। मीरा मजूमदार और नीलम दुबे की ओर से आयोजित हाउजी तथा मंजू सिंघवी के रोचक खेलों ने समारोह में उत्साह भर दिया। हाउजी टिकटों का आकर्षक डिजाइन प्रीति सोगानी ने तैयार किया। लकी ड्रॉ और समयबद्धता पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
दीपावली के अवसर पर अध्यक्ष कुकू लखारी और सचिव एडवोकेट स्नेहा के. शर्मा ने सभी सदस्याओं को उपहार भेंट कर सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं दीं। सचिव स्नेहा शर्मा ने आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में सदस्यों ने संगीत प्रस्तुतियों के साथ आनंद लिया और हाई टी का लुत्फ उठाया।
इस अवसर पर क्लब फैसिलिटेटर मधु सरीन, मीरा मजूमदार, नीलम दुबे, डॉ. प्रीति सोगानी, राजकुमारी गांधी, डॉ. नीरू राठौड़, डॉ. कुसुम माथुर, डॉ. साधना कोठारी, कमला भारद्वाज, अंकिता वाधवानी, वीणा सनाढ्य, श्रद्धा गट्टानी, डॉ. प्रवीणा माथुर, मंजुला गेलड़ा, रतन पामेचा, मधु रणावत, सरिता सोनी, उर्मिला जैन, रीनू जैन, डॉ. विमला धाकर, बृजराज कुमारी राठौड़, मधु अग्रवाल, अलका कोठारी, कोमल झंझरिया, मंजू सिंघवी, मोनिका सिंघतवारिया, कुसुम मेहता, वंदना मूथा, भावना चौहान, माहेश्वरी भटनागर, स्नेहलता चौधरी, डॉ. पुष्पा कोठारी, संजू खुराना, उषा सिंघवी एवं अल्पना बोहरा सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!