पारस हेल्थ उदयपुर में बिना ओपन सर्जरी के सबक्लेवियन आर्टरी की सफल स्टेंटिंग, मस्तिष्क और बांह में रक्त संचार हुआ बेहतर
इस कम चीर-फाड़ वाली प्रक्रिया में हाथ और दिमाग तक खून पहुंचाने वाली एक बड़ी आर्टरी में आई गंभीर रुकावट का इलाज किया गया। इससे खून का बहाव अच्छा हुआ और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम हो गया। 18 नवंबर 2026, उदयपुर: जटिल वैस्कुलर बीमारियों के इलाज में एक बड़ी उपलब्धि करते हुए पारस हेल्थ उदयपुर ने एक एडवांस्ड कैथेटर-बेस्ड स्टेंटिंग प्रक्रिया के ज़रिए सबक्लेवियन आर्टरी की गंभीर सिकुड़न से ग्रसित एक मरीज़ का सफलतापूर्वक इलाज किया किया। इससे बड़ी ओपन सर्जरी करना नही पड़ा। यह प्रक्रिया पारस हेल्थ उदयपुर के न्यूरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. तरुण माथुर ने…
