राकेश जोधावत को सचिव और लोकेन्द्र कोठारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी, आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन
उदयपुर। लॉयंस क्लब उदयपुर के अंतर्गत संचालित लॉयंस चौरिटेबल ट्रस्ट उदयपुर की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। आगामी दो वर्षों के लिए आयोजित बैठक में पीडीजी एमजेएफ लॉयन अनिल नाहर को ट्रस्ट का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं लॉयन राकेश जोधावत को सचिव तथा लॉयन लोकेन्द्र कोठारी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
लॉयंस क्लब उदयपुर के सचिव पंकज गंगावत ने बताया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक में ट्रस्ट के सभी 13 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत होकर तीनों पदाधिकारियों के नामों पर सहमति जताई और उन्हें आगामी दो वर्षों के लिए जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में ट्रस्ट की सामाजिक, जनकल्याणकारी एवं सेवा गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी। साथ ही जरूरतमंदों की सहायता, समाजसेवा और जनहित से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों का विस्तार होगा।
बैठक में सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि नई टीम सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ समाजहित में नए आयाम स्थापित करेगी।
सर्वसम्मति से अनिल नाहर बने लॉयंस चौरिटेबल ट्रस्ट के नए अध्यक्ष
