-जयसिंह रघुवंशी
दमदार, हैंडसम और टैलेंटेड जोड़ी सलमान खान और अंकुर भाटिया एसकेएफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म में दोनों कलाकार आर्मी ऑफिसर्स की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में दोनों का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है, जो पर्दे पर उनकी शानदार मौजूदगी का वादा करता है।
जहां पर्दे पर दोनों की जोड़ी को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच उत्साह है, वहीं असल जिंदगी में दोनों के बीच की बॉन्डिंग भी बेहद खास है। अंकुर भाटिया हमेशा से सलमान खान के प्रशंसक रहे हैं और उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। अंकुर का कहना है कि सुपरस्टार के साथ काम करना उनके लिए किसी यादगार अनुभव से कम नहीं था।
सलमान खान के बड़े प्रशंसक अंकुर शूटिंग के दौरान उनके विनम्र स्वभाव और सभी के साथ गर्मजोशी से पेश आने के अंदाज से काफी प्रभावित हुए। जिस शख्स को वह सालों से अपना आदर्श मानते आए हैं, उनके साथ काम करने का मौका धीरे-धीरे एक खूबसूरत रिश्ते में बदल गया। इसी खास रिश्ते को और यादगार बनाते हुए सलमान खान ने हाल ही में अंकुर को एक घड़ी गिफ्ट की। सुपरस्टार का यह खास तोहफा पाकर अंकुर बेहद खुश हुए और भावुक भी हो गए।
इस अनुभव और खास तोहफे के बारे में बात करते हुए अंकुर भाटिया कहते हैं,
“सलमान सर के साथ काम करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा है। मैं सालों से उनका प्रशंसक रहा हूं और हमेशा उन्हें अपना आदर्श मानता आया हूं। लेकिन एक सुपरस्टार होने से कहीं बढ़कर, उनकी जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया, वह है उनका विनम्र स्वभाव और सभी के साथ गर्मजोशी से पेश आने का उनका तरीका। मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे उनके साथ स्क्रीन शेयर करने और उनके साथ इतना खूबसूरत रिश्ता बनाने का मौका मिला। हाल ही में उन्होंने मुझे जो घड़ी गिफ्ट की, वह उनके प्यार और अपनेपन को दिखाने वाला एक बेहद खास इशारा था। यह मेरे लिए बहुत मायने रखती है और मैं इसे हमेशा संभालकर रखूंगा। ऐसे छोटे-छोटे gestures आपको एहसास कराते हैं कि कोई इंसान सच में कितना खास है।”
पर्दे पर आर्मी ऑफिसर्स के दमदार किरदार और पर्दे के पीछे इस खूबसूरत रिश्ते के साथ सलमान खान और अंकुर भाटिया की यह जोड़ी दर्शकों के लिए खास होने वाली है।
अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी ‘मातृभूमि’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
