Day: November 1, 2026

सिस्टम पर व्यंग्य करता ‘जामुन का पेड़’

सिस्टम पर व्यंग्य करता ‘जामुन का पेड़’

उदयपुर, 1 नवंबर। हंसी के बीच चुभता सच। उर्दू के प्रसिद्ध अफसाना निगार स्वर्गीय कृष्ण चन्दर की कालजयी कहानी ‘जामुन का पेड़’ पर आधारित नाटक रविवार को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ के अंतर्गत शिल्पग्राम उदयपुर स्थित दर्पण सभागार में मंचित किया गया। पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया की प्रति माह आयोजित होने वाली मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के अंतर्गत रंग शिल्प नाट्य समिति जयपुर द्वारा ‘जामुन का पेड़’ नाटक का मंचन रविवार को शिल्पग्राम उदयपुर स्थित दर्पण सभागार…
Read More
पुष्य नक्षत्र के महासंयोग पर सोने-चांदी की खरीदारी के लिए उमड़ा जबरदस्त उत्साह

पुष्य नक्षत्र के महासंयोग पर सोने-चांदी की खरीदारी के लिए उमड़ा जबरदस्त उत्साह

अलंकार ज्वेलर्स में पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइन के आभूषणों का आकर्षक कलेक्शन, ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए प्रवेश बंद करना पड़ा उदयपुर। पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर रविवार को सोने-चांदी और आभूषणों की खरीदारी को लेकर बाजार में उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय परंपरा में पुष्य नक्षत्र को खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। इसी मान्यता के चलते लोग इस अवसर पर सोने-चांदी के आभूषणों के साथ अन्य मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी को प्राथमिकता देते हैं। उदयपुर के अलंकार ज्वेलर्स में भी इस अवसर को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। पुष्य नक्षत्र पर…
Read More
अग्रवाल महासभा की बैठक में एवरेस्ट विजेता डॉ. मनस्वी अग्रवाल का सम्मान

अग्रवाल महासभा की बैठक में एवरेस्ट विजेता डॉ. मनस्वी अग्रवाल का सम्मान

राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल ने जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ के कार्यों की सराहना की, एवरेस्ट विजेता डॉ. मनस्वी अग्रवाल का किया सम्मान उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश इकाई, जिला इकाई एवं जिला महिला प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक शनिवार, 31 अक्टूबर को प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वर्षभर किए गए सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर उदयपुर की एवरेस्ट विजेता डॉ.…
Read More
दादावाड़ी में सरस्वती सूरिमंत्र पीठिका की पूर्णाहुति पर विशेष धर्माराधना

दादावाड़ी में सरस्वती सूरिमंत्र पीठिका की पूर्णाहुति पर विशेष धर्माराधना

साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा श्रीजी के तत्त्वावधान में हुआ आयोजन, महामांगलिक के बाद श्रद्धालुओं ने की सामूहिक सामायिक उदयपुर। सूरजपोल स्थित श्री जैन श्वेतांबर वासुपूज्य महाराज मंदिर दादावाड़ी में सरस्वती सूरिमंत्र पीठिका की पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में सामूहिक सामायिक एवं नवकार महामंत्र जाप का धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। श्री जैन श्वेतांबर वासुपूज्य महाराज मंदिर ट्रस्ट, दादावाड़ी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विदुषी साध्वी डॉ. श्री विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 के तत्त्वावधान में धर्माराधना की गई। इसमें बड़ी संख्या में धर्मानुरागी श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आध्यात्मिक साधना का लाभ लिया। कार्यक्रम खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री…
Read More
बीआरबी ज्वेल्स की नई पहल, चांदी के कलात्मक उत्पादों के एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ

बीआरबी ज्वेल्स की नई पहल, चांदी के कलात्मक उत्पादों के एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ

महापौर पारस सिंघवी ने किया उद्घाटन,उदयपुर के व्यापारिक और पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान; चांदी की ज्वेलरी, बर्तन, मूर्तियों और आकर्षक उपहारों की मिलेगी विस्तृत रेंज उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में चांदी के कलात्मक उत्पादों और आकर्षक आभूषणों के शौकीनों के लिए रविवार को एक नया एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू हुआ। पंचवटी स्थित एन.एन. आचार्य मार्ग पर बीआरबी आर्ट एंड ज्वेल्स के व्यावसायिक परिसर में ‘बीआरबी ज्वेल्स’ शोरूम का उद्घाटन नगर निगम महापौर पारस सिंघवी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर श्रीमती विमला बाहेती, सेवानिवृत्त आईपीएस प्रसन्न कुमार खमेसरा, टेम्पसन्स के निदेशक वी.पी. राठी,अपर पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा…
Read More
आचार्य देवेंद्र साहित्य के पुरोधा पुरुष थे, रचनाएं अमूल्य धरोहर – डॉ. राजेंद्र मुनि

आचार्य देवेंद्र साहित्य के पुरोधा पुरुष थे, रचनाएं अमूल्य धरोहर – डॉ. राजेंद्र मुनि

देवेंद्र धाम में जन्म जयंती पर भक्तामर अनुष्ठान, गुणानुवाद धर्मसभा और भव्य भंडारे का आयोजन उदयपुर, 1 नवंबर। महावीर समवशरण, देवेंद्र धाम में रविवार को आचार्य देवेंद्र की जन्म जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य भक्तामर अनुष्ठान, गुणानुवाद धर्मसभा, भजन प्रस्तुतियों और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं और गुरु भक्तों ने भाग लेकर आचार्यश्री के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। धर्मसभा को संबोधित करते हुए प्रवर्तक डॉ. राजेंद्र मुनि ने अपने आराध्य गुरुदेव आचार्य देवेंद्र के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आचार्यश्री साहित्य के पुरोधा…
Read More
कांग्रेस की राजनीति का सिद्धांत सिर्फ अराजकता फैलाना – डॉ रावत

कांग्रेस की राजनीति का सिद्धांत सिर्फ अराजकता फैलाना – डॉ रावत

-सांसद डॉ रावत के नेतृत्व में तेलंगाना के कड़ताल में निकला लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ मार्च -सोमवार से डॉ रावत ओडिशा के दौरे पर रहेंगे उदयपुर। उदयपुर लोकसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नालाल रावत तेलंगाना के तूफानी दौरे पर है। हैदराबाद में डॉ रावत का भव्य स्वागत किया गया। तेलंगाना के कड़ताल में डॉ रावत के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ मार्च भी निकाला गया जिसमें बडी संख्या में एसटी मोर्चा के सदस्य व पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इसी क्रम में डॉ रावत दो नवम्बर को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे…
Read More
समाज के विकास के लिए युवाओं को निभानी होगी महत्वपूर्ण भूमिका – डूंगर लाल

समाज के विकास के लिए युवाओं को निभानी होगी महत्वपूर्ण भूमिका – डूंगर लाल

वागड मेवाड़ प्रजापति समाज संस्थान की चौखला संवाद बैठक आयोजित उदयपुर, राजसमंद ओर सलूंबर जिले के प्रतिनिधियों ने लिया भाग, खुले मंच पर रखे अपने विचार उदयपुर। किसी भी समाज के विकास में उनके युवाओं को भूमिका महत्वपूर्ण होती है इसलिए युवाओ को आगे लाकर उनके कंधों पर समाज की जिम्मेदारी सौंपनी होगी। संस्थान के प्रतिनिधियो को युवाओं को संस्थान से जोड़कर समाज की रीति नीति से अवगत करवाना होगा, ताकि वे भी समाज के विकास में रुचि लेकर अपना योगदान दे सके। यह बात वागड मेवाड़ प्रजापति समाज संस्थान के संभागीय अध्यक्ष डूंगरलाल प्रजापति ने चौखला संवाद बैठक में…
Read More
हम बदलेंगे, युग बदलेगा का संदेश दुनिया में पहुंचाने में गायत्री परिवार की अह्म भूमिका: डॉ रावत

हम बदलेंगे, युग बदलेगा का संदेश दुनिया में पहुंचाने में गायत्री परिवार की अह्म भूमिका: डॉ रावत

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने कहा कि हम बदलेंगे, युग बदलेगा का संदेश पुरे विश्व में पहुंचाने में अखिल विश्व गायत्री परिवार की अहम भूमिका है। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की धर्मपत्नी पूजनीय माता भगवती देवी जी के जन्म जयंती एवं अखंड ज्योति के शताब्दी वर्ष समारोह में सांसद डॉ मन्ना लाल रावत ने यह विचार रखे। उन्होंने कहा कि हम बदलेंगे, युग बदलेगा का संदेश बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें माइक्रो से माइक्रो तक के व्यक्तिगत, सामाजिक व राष्ट्रीय जीवन के रूपांतरण की यात्रा है। पूज्य माताजी के कार्यों का वृतांत रखते…
Read More

स्मार्ट माइनिंग से सुरक्षित और टिकाऊ खनन को मिलेगा बढ़ावा

भारतीय खनन दिवस पर एमईएआई की राष्ट्रीय संगोष्ठी में क्रिटिकल मिनरल्स, आधुनिक तकनीक और खनिज संरक्षण पर मंथन, विद्यार्थियों को 36 हजार रुपये की छात्रवृत्तियांउदयपुर, 1 नवंबर। माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमईएआई) राजस्थान चौप्टरदृउदयपुर की ओर से भारतीय खनन दिवस के अवसर पर रविवार को लाभगढ़ रिसॉर्ट में “स्मार्ट माइनिंगः रिसोर्स टू रेजिलिएंस” विषय पर राष्ट्रीय तकनीकी संगोष्ठी एवं पैनल परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें खनन क्षेत्र के विशेषज्ञों, सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, उद्योग प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में आधुनिक तकनीक के उपयोग, खनिज संसाधनों के संरक्षण, खदानों की सुरक्षा तथा पर्यावरण के अनुकूल खनन…
Read More
error: Content is protected !!