Day: October 27, 2026

धवल चांदनी रात में श्रीकृष्ण भक्ति में लीन हुआ सहस्त्र औदीच्य समाज, पारंपरिक गरबा रास में झलकी संस्कृति की छटा

धवल चांदनी रात में श्रीकृष्ण भक्ति में लीन हुआ सहस्त्र औदीच्य समाज, पारंपरिक गरबा रास में झलकी संस्कृति की छटा

उदयपुर। शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी रात में छोटी ब्रह्मपुरी स्थित सहस्त्र औदीच्य समाज में भक्ति, आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। समाज के आदर्श महिला संगठन की ओर से शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य गरबा रास का आयोजन किया गया। चंद्रमा की शीतल चांदनी के बीच आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने हाथों से पारंपरिक गरबा रास कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और भगवान जगन्नाथ की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। झांकियों ने आयोजन की धार्मिक छटा को और भी भव्य बना दिया। भगवान के…
Read More
एमपीयूएटी में अंतरमहाविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

एमपीयूएटी में अंतरमहाविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

“खेलेगा एमपीयूएटी, जीतेगा एमपीयूएटी” उदयपुर, 27 अक्टूबर 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर में अंतरमहाविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता (प्रथम चरण) का शुभारंभ उत्साह एवं खेल भावना के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पोस्टर पर “खेलेगा एमपीयूएटी, जीतेगा एमपीयूएटी” का प्रेरणादायी संदेश अंकित था। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को खेलकूद गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शारीरिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि बौद्धिक…
Read More
श्रीधाम थूर” में संस्कृतमय वातावरण में आवासीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का समापन

श्रीधाम थूर” में संस्कृतमय वातावरण में आवासीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का समापन

पूज्य राधिकाशरण महाराज के आशीर्वचनों से संस्कृत साधकों को मिली प्रेरणा, दैनिक व्यवहार में संस्कृत प्रयोग का लिया संकल्प। थूर, उदयपुर। संस्कृतभारती द्वारा श्रीधाम आश्रम, थूर में 22 से 27 अक्टूबर 2026 तक आयोजित आवासीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का समापन श्रद्धा, उत्साह एवं संस्कृतमय वातावरण में हुआ। आश्रम प्रमुख परमपूजनीय राधिकाशरण जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित समापन समारोह में महाराज श्री ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए संस्कृत के महत्त्व, भारतीय संस्कृति में उसके स्थान तथा दैनिक जीवन में संस्कृत के प्रयोग की प्रेरणा दी । महानगर मंत्री नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों एवं संस्कृत अनुरागियों को…
Read More
महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र ने चार विद्यालयों में आयोजित किए सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम

महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र ने चार विद्यालयों में आयोजित किए सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम

- बालिकाओं को 450 सेनेटरी नैपकिन, जरूरतमंद विद्यार्थियों को 60 स्कूल बैग, 30 जूट बैग एवं 700 कॉपियां वितरित उदयपुर, 27 अक्टूबर। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दादिया, गोगुंदा, मदार एवं लोयरा सहित विभिन्न विद्यालयों में सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, वित्तीय साक्षरता एवं सुरक्षित भविष्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र के अध्यक्ष रविंद्र सुराणा ने बताया कि विद्यालयों में बालिकाओं को…
Read More
मिलेट्स से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान: ब्राह्मणों का गुड़ा गांव की महिलाओं ने सीखी खाद्य उद्यमिता की नई तकनीकें

मिलेट्स से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान: ब्राह्मणों का गुड़ा गांव की महिलाओं ने सीखी खाद्य उद्यमिता की नई तकनीकें

उदयपुर, 27 अक्टूबर 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत संचालित परियोजना “मेवाड़ की परंपरागत फसलों के प्रसंस्करण हेतु उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना” के तहत उदयपुर के ब्राह्मणों का गुड़ा गांव में पांच दिवसीय मिलेट आधारित उत्पाद निर्माण, मूल्य संवर्धन एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को पारंपरिक अनाजों से पौष्टिक खाद्य उत्पाद तैयार करने तथा स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को हल्दी मुखवास, मोरिंगा मिलेट बाइट्स, राजगिरा चकली, रागी चॉकलेट, मिलेट इंस्टेंट ग्रेवी…
Read More
error: Content is protected !!