Day: October 25, 2026

कुंभा वॉरियर्स बनी एपीएल सीजन-1 की चैंपियन, मेवाड़ वॉरियर्स को छह विकेट से हराया 

कुंभा वॉरियर्स बनी एपीएल सीजन-1 की चैंपियन, मेवाड़ वॉरियर्स को छह विकेट से हराया 

पार्थ मंशानी ने तीन पुरस्कार जीतकर बिखेरी चमक, समापन समारोह में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का हुआ सम्मान निंबाहेड़ा, 25 अक्टूबर, 2026 (ज़ाकिर हुसैन) अकाय क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में निंबाहेड़ा स्थित कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित अकाय प्रीमियर लीग (एपीएल) सीजन-1 के फाइनल मुकाबले में कुंभा वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेवाड़ वॉरियर्स को छह विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। रोमांचक मुकाबले में कुंभा वॉरियर्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी और सूझबूझ का परिचय देते हुए जीत दर्ज की। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेवाड़ वॉरियर्स ने 19.4 ओवर में 120 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुंभा…
Read More
पैंथर की तारबंदी में फंसने से मृत्यु, मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम

पैंथर की तारबंदी में फंसने से मृत्यु, मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम

बेगूं क्षेत्र में खेत की तारबंदी में फंसा मिला पैंथर, मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद किया अंतिम संस्कार चित्तौड़गढ़, 25 अक्टूबर। जिले के बेगूं क्षेत्र में ग्राम नाथूराम जी का खेड़ा में एक पैंथर खेत की तारबंदी में फंसा हुआ मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा पैंथर के रेस्क्यू के लिए उच्चाधिकारियों एवं उड़न दस्ते को सूचित किया गया। हालांकि, रेस्क्यू दल के पहुंचने से पहले ही पैंथर की मृत्यु हो गई। उपवन संरक्षक केतन कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय वन अधिकारी बेगूं मोहम्मद इस्माइल शेख की सूचना के अनुसार, रविवार…
Read More
शरद पूर्णिमा पर सहस्त्रबाहु नारी शक्ति ने श्री कृष्णा वाटिका में रचाया भव्य डांडिया रास

शरद पूर्णिमा पर सहस्त्रबाहु नारी शक्ति ने श्री कृष्णा वाटिका में रचाया भव्य डांडिया रास

उदयपुर। 'सहस्त्रबाहु नारी शक्ति' संस्था की ओर से श्री कृष्णा वाटिका में शरद पूर्णिमा का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस रास-उत्सव में भगवान श्री ठाकुर जी को आसीन कर महिलाओं ने पारंपरिक शैलियों में मनमोहक गरबे और डांडिया रास किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्षा कल्पना पूर्बिया ने की। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कंचन टाक, सचिव ज्योति पूर्बिया और कोषाध्यक्ष गायत्री पूर्बिया उपस्थिति थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयश्री पटेल, निर्मला जायसवाल, देविका टांक, दीपा पटेल, शर्मिला टांक, माधवी पुर्बिया और मनीला पुर्बिया थी।जिनकी ओर से सभी उपस्थित सदस्यों को प्रोत्साहन स्वरूप सुंदर उपहार भेंट किए गए। साथ…
Read More
स्काउटिंग के रंग, अनुशासन और दिशा ज्ञान का अनूठा संगम: उदयपुर में राज्य स्तरीय प्रेसीडेंट अवार्ड गाइड प्रमाण पत्र जांच शिविर का दूसरा दिन

स्काउटिंग के रंग, अनुशासन और दिशा ज्ञान का अनूठा संगम: उदयपुर में राज्य स्तरीय प्रेसीडेंट अवार्ड गाइड प्रमाण पत्र जांच शिविर का दूसरा दिन

उदयपुर, 25 अक्टूबर।  भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में मंडल प्रशिक्षण केंद्र उदयनिवास में आयोजित राज्य स्तरीय प्रेसीडेंट अवार्ड गाइड प्रमाण पत्र जांच शिविर के दूसरे दिन स्काउटिंग की सच्ची भावना और साहसिक कौशल का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। पाँच दिवसीय शिविर में अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक, जोधपुर, जालोर, पाली, उदयपुर, बाड़मेर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ सहित विभिन्न जिलों से 161 गाइड्स स्काउटिंग के सर्वाेच्च शिखर ‘राष्ट्रपति अवार्ड’ को पाने के लिए अपनी कला और निपुणता को परख रही हैं। सी ओ गाइड…
Read More
प्रथम चरण के प्रशिक्षण एवं रवानगी में अनुपस्थित 21 कार्मिकों को नोटिस

प्रथम चरण के प्रशिक्षण एवं रवानगी में अनुपस्थित 21 कार्मिकों को नोटिस

उदयपुर, 25 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण में प्रशिक्षण एवं रवानगी के दौरान अनुपस्थित रहे 21 कार्मिकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्री गौरव अग्रवाल के निर्देशानुसार अनुपस्थित कार्मिकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्मिक प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रीतम कुमार ने द्वितीय एवं तृतीय चरण में नियुक्त कार्मिकों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लेने तथा निर्धारित समय पर रवानगी…
Read More
भारत विकास परिषद मेवाड़ का शरद पूर्णिमा गरबा महोत्सव

भारत विकास परिषद मेवाड़ का शरद पूर्णिमा गरबा महोत्सव

भारत विकास परिषद मेवाड़ के गरबा महोत्सव में बिखरे संस्कृति और उल्लास के रंग शरद पूर्णिमा पर गुजराती समाज परिसर में हुआ आयोजन, सर्वश्रेष्ठ नृत्य, परिधान और दंपति सहित विभिन्न विजेताओं को किया सम्मानित उदयपुर। भारत विकास परिषद मेवाड़ की ओर से शरद पूर्णिमा के अवसर पर गुजराती समाज परिसर में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। उत्साह और उमंग से सराबोर इस कार्यक्रम में बच्चों सहित परिषद के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। महोत्सव के दौरान बच्चों सहित विभिन्न…
Read More
राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस : पूंजी बाजार, स्मॉल-कैप निवेश और संपत्ति निर्माण के अवसरों पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस : पूंजी बाजार, स्मॉल-कैप निवेश और संपत्ति निर्माण के अवसरों पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

- एसेट एलोकेशन, पीएमएस रणनीतियों, स्मॉल-कैप निवेश और आईपीओ में सीए की भूमिका पर रखे विचार - आईसीएआई के राष्ट्रीय सम्मेलन ‘चाणक्य-निवेश की नीति’ का समापन, निवेश रणनीतियों पर हुआ मंथन - अंतिम दिन चार तकनीकी सत्रों में निवेश रणनीति, निवेशकों की मानसिकता और बाजार की संभावनाओं पर हुआ मंथन - समापन समारोह में आयोजन में सहयोग देने वाले सदस्यों एवं प्रायोजकों का सम्मान उदयपुर, 25 अक्टूबर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) की वित्तीय बाजार एवं निवेशक जागरूकता समिति के तत्वावधान में आईसीएआई उदयपुर शाखा की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘चाणक्य-निवेश की नीति’ का रविवार को रामी…
Read More
मां नारसिंह भवानी के दरबार में भोर तक गूंजे गरबों के स्वर, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर हुआ चावंड

मां नारसिंह भवानी के दरबार में भोर तक गूंजे गरबों के स्वर, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर हुआ चावंड

शरद पूर्णिमा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पारंपरिक वेशभूषा में भक्तों ने किया गरबा रास; भामाशाहों, कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजन बना यादगार चावंड। धर्मनगरी चावंड में शरद पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर मां नरसिंह भवानी के दरबार में भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। शनिवार रात्रि को आयोजित भव्य गरबा रास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माता रानी के जयकारों, ढोल-नगाड़ों और गरबों की मधुर धुनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने देर रात से…
Read More
वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में समाजसेवियों का स्नेह मिलन

वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में समाजसेवियों का स्नेह मिलन

उदयपुर, 25 अक्टूबर। नारायण सेवा संस्थान के वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में रविवार को विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवियों का स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने संस्थान के सेवा प्रकल्पों का अवलोकन कर दिव्यांगजनों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।समारोह में गुरुग्राम से आनंद प्रकाश, दिल्ली से गोपीचंद सहरावत, नागपुर से अर्चना गुप्ता, आनंद से भूपेंद्र चतुरभाई पटेल और अहमदाबाद से सुनील जोशी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। संस्थान के संस्थापक एवं चेयरमैन पद्मश्री कैलाश मानव, सह-संस्थापिका कमला देवी अग्रवाल तथा निदेशक पलक अग्रवाल ने शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया।…
Read More
कॉलेज ऑफ डेयरी एंड फूड टेक्नोलॉजी में  दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का समापन

कॉलेज ऑफ डेयरी एंड फूड टेक्नोलॉजी में  दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का समापन

अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में ‘ड्रीम बॉक्स 2.0’ ने नवाचार और उद्यमिता को दिया नया आयाम उदयपुर, 25 अक्टूबर, 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), उदयपुर के कॉलेज ऑफ डेयरी एंड फूड टेक्नोलॉजी (CDFT) एवं सीडीएफटी एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में “नवाचार, प्रौद्योगिकी, स्टार्ट-अप एवं सतत विकास – खाद्य एवं डेयरी उद्योग का अगला दशक” विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार तथा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए *‘ड्रीम बॉक्स 2.0’* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डेयरी एवं खाद्य उद्योग में उभरती तकनीकों, नवाचार, अनुसंधान एवं विकास, स्टार्ट-अप, स्वरोजगार तथा करियर की संभावनाओं से विद्यार्थियों को परिचित कराना…
Read More
error: Content is protected !!