Day: October 8, 2026

प्रथम चरण की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ

प्रथम चरण की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ

पंचायती राज चुनाव 2026 पहले दिन किसी उम्मीदवार ने नहीं भरा पर्चा उदयपुर, 8 अक्टूबर। पंचायती राज चुनाव - 2026 का आगाज गुरूवार को प्रथम चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ हुआ। उदयपुर जिले में प्रथम चरण में 10 पंचायत समितियों में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होनी है। नामांकन के प्रथम दिन किसी भी पंचायत समिति में जिला परिषद या पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कोई नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया। पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम के तहत गुरूवार को जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल तथा संबंधित पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारियों ने अधिसूचना जारी की। इसके साथ ही जिला…
Read More
बजरंगबली के आह्वान के साथ पधारेंगे प्रभु श्रीराम

बजरंगबली के आह्वान के साथ पधारेंगे प्रभु श्रीराम

—हनुमान चालीसा के साथ निम्बार्क मैदान में आज से शुरू होगी श्रीराम लीला —वृंदावन के 'पुष्टिमार्गीय श्री कृष्ण लीला संस्थान' के 40 कलाकार करेंगे जीवंत मंचन —विभिन्न समाजों को निमंत्रण, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूपउदयपुर, 08 अक्टूबर। श्रीराम लीला समिति के तत्वावधान में दस दिवसीय भव्य रामलीला शुक्रवार से रामभक्त हनुमान के आह्वान के साथ शुरू होगी। प्रतिदिन राम लीला का आरंभ हनुमान चालीसा के पाठ से होगा। आयोजन को लेकर गुरुवार को विभिन्न तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही, शहर के विभिन्न समाजों, संस्थाओं को निमंत्रित किया गया। वृंदावन से आया रामलीला दल रात तक तैयारियों में…
Read More
लायंस क्लब अशोका ने विद्यार्थियों को बाल कैंसर के प्रति किया जागरूक

लायंस क्लब अशोका ने विद्यार्थियों को बाल कैंसर के प्रति किया जागरूक

‘नन्हें योद्धा’ अभियान के तहत आयोजित हुआ जागरूकता एवं संवादात्मक सत्र उदयपुर। लायंस इंटरनेशनल सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब अशोका द्वारा ‘चाइल्ड हूड  – नन्हें योद्धा’ विषय पर बाल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज प्रातः 9 बजे केंद्रीय विद्यालय, प्रताप नगर, उदयपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कैंसर रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके कारणों, बचाव और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस अवसर पर अनंता हॉस्पिटल के वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र जैन ने विद्यार्थियों को कैंसर रोग के कारणों,…
Read More
‘पहचान प्लस’ से मजबूत हो रहा सामुदायिक नेतृत्व, 48 सीएलएफ के 122 प्रतिनिधियों ने सीखा सामाजिक बदलाव का नया रास्ता

‘पहचान प्लस’ से मजबूत हो रहा सामुदायिक नेतृत्व, 48 सीएलएफ के 122 प्रतिनिधियों ने सीखा सामाजिक बदलाव का नया रास्ता

लैंगिक समानता, किशोर सहभागिता, सकारात्मक परवरिश और संस्थागत कार्रवाई पर दो दिवसीय सीएलएफ अभिमुखीकरण एवं क्षमता वर्धन कार्यशाला संपन्न उदयपुर, 8 अक्टूबर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के तत्वावधान एवं यूनिसेफ-अरावली के सहयोग से ’’‘पहचान प्लस’ कार्यक्रम’’ के अंतर्गत जिले में सीएलएफ मैनेजर, सीएलएफ अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्य समिति (एसएसी) सदस्यों के लिए दो दिवसीय अभिमुखीकरण एवं क्षमता वर्धन कार्यशाला 7 एवं 8 अक्टूबर को कृषि विज्ञान केंद्र, बड़गांव में आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के 48 सीएलएफ से कुल 122 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यशाला का उद्देश्य सीएलएफ नेतृत्व को लैंगिक समानता, किशोर सहभागिता, सकारात्मक परवरिश, सामाजिक मुद्दों…
Read More
‘निधि दर्पण’ का विमोचन, महिला विरासत-संरक्षकों की भूमिका पर जोर

‘निधि दर्पण’ का विमोचन, महिला विरासत-संरक्षकों की भूमिका पर जोर

उदयपुर, 8 अक्टूबर। इंटेक (आईएनटीएसीएच) उदयपुर चैप्टर के न्यूज़लेटर ‘निधि दर्पण’ के विशेष अंक का विमोचन टीएडी आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरामानी ने किया जिसमें महिलाओं की कला, हस्तशिल्प, पारंपरिक ज्ञान एवं सांस्कृतिक विरासत में भूमिका पर केंद्रित इस अंक में मेवाड़ की समृद्ध परंपराओं को रेखांकित किया गया है। आयुक्त ने कहा कि विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में कला एवं क्राफ्ट से जुड़ी महिलाओं को इंटेक (आईएनटीएसीएच) से जोड़कर उनके पारंपरिक कौशल को आगे बढ़ाने, पहचान दिलाने तथा आजीविका के अवसरों से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। इंटेक उदयपुर चैप्टर के कन्वीनर गौरव सिंघवी ने कहा कि…
Read More
डाक जीवन बीमा दावा मात्र 9 दिनों में स्वीकृत

डाक जीवन बीमा दावा मात्र 9 दिनों में स्वीकृत

बोनस सहित 22.20 लाख का चेक प्रदान उदयपुर, 8 अक्टूबर। डाक जीवन बीमा (पीएलआई) योजना के अंतर्गत बीमाधारक स्वर्गीय मनीष सोनी द्वारा 16 अप्रैल 2018 को 15 लाख रुपये की युगल सुरक्षा बीमा पॉलिसी ली गई थी। पॉलिसी लेने के लगभग 8 वर्ष पश्चात उनका निधन हो गया। इसके उपरांत उनकी धर्मपत्नी हेमलता द्वारा मृत्यु दावा 22 सितंबर 2026 को प्रधान डाकघर उदयपुर में प्रस्तुत किया गया। डाक मण्डल के प्रवर अधीक्षक ने बताया कि विभाग द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए मात्र 9 दिनों में मृत्यु दावा स्वीकृत किया गया तथा 2 अक्टूबर को बोनस सहित कुल 22 लाख 20…
Read More
मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना में आवेदन की तिथि 25 अक्टूबर तक बढी

मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना में आवेदन की तिथि 25 अक्टूबर तक बढी

उदयपुर, 08 अक्टूबर। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत सम्मिलित प्रोफेशनल कोर्स हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा ऑनलाईन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में कोचिंग करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की निर्धारित अंतिम तिथी 25 अक्टूबर तक बढाया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि योजनान्तर्गत आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, आर्थिक…
Read More
तीन चरणों में रवाना होंगे मतदान दल

तीन चरणों में रवाना होंगे मतदान दल

पंचायत आम चुनाव 2026 उदयपुर, 8 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उदयपुर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में सम्पन्न होने जा रहे हैं। चुनाव को अति महत्वपूर्ण श्रेणी में रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर गौरव अग्रवाल ने पंचायत समितिवार मतदान दलों की रवानगी, अंतिम प्रशिक्षण, स्ट्रांग रूम और मतगणना को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, तीनों चरणों के मतदान के बाद आगामी 20 नवंबर 2026 मतगणना की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण के मतदान दलों की रवानगी 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को होगी। इस चरण में झाड़ोल,…
Read More
‘ग्रोथ-एक्स बिजनेस कॉन्क्लेव’ का आयोजन

‘ग्रोथ-एक्स बिजनेस कॉन्क्लेव’ का आयोजन

उद्यमियों को दी व्यापार वृद्धि, फंडिंग और सरकारी सब्सिडी की जानकारी उदयपुर, 08  अक्टूबर  । विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और व्यापार में सब्सिडी जैसी आवश्यक जानकारियां प्रदान करने के लिए ‘ग्रोथ-एक्स बिजनेस कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया। झीलों की नगरी उदयपुर में अपनी तरह के पहले आयोजन में सीए सोनम खंडेलवाल ने ‘अपनी सब्सिडी’ के तत्वावधान में उद्यमियों, स्टार्ट-अप्स और व्यवसायियों के लिए को जानकारी उपलब्ध कराई। सीए खंडेलवाल ने बताया कि ‘अपनी सब्सिडी’ नाम का यह अनूठा मंच उद्यमियों को विभिन्न अवसर उपलब्ध करवाने के लिए बनाया गया है। इस सम्मेलन में मुख्य मुख्य रूप से व्यवसाय विकास,…
Read More
राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक में उदयपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक में उदयपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

उदयपुर, 8 अक्टूबर। 70वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए। जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान ने बताया कि बीकानेर में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-17 छात्र वर्ग में उदयपुर के करम राज जलानिया ने दो स्वर्ण पदक एक रजत और एक कांस्य पदक और छात्रा वर्ग में लविना गहलोत ने एक रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए। वहीं सीकर में आयोजित अंडर-14 छात्रा वर्ग में भार्गवी भाटी ने एक रजत व दो कांस्य पदक जीता। तीनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का…
Read More
error: Content is protected !!