विशेष निरोधात्मक अभियान : 3 लाख 55 हजार लीटर से अधिक वाॅश नष्ट, 416 हुए गिरफ्तार
आबकारी आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई जारी उदयपुर, 28 सितंबर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए चल रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है। प्रदेश में वाॅश, हथकड़ मदिरा सहित अन्य राज्य की मदिरा पर भी कार्रवाई की जा रही है अब तक 3 लाख 55 हजार 711 लीटर वाॅश नष्ट किया गया है। 1064 अभियोग दर्ज, 36 वाहन सीज आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 27 सितंबर 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 1064 अभियोग…
