मंदिर में तोडफोड को लेकर फूटा जनाक्रोश, बाजार बंद, आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर,(उदयपुर व्यूज)। शहर के खांजीपीर बीडा में पीपलेश्वर महादेव मंदिर में समाजकंटक द्वारा की गई तोडफोड को लेकर पुलिस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए विभिन्न हिंदू संगठनों के बडी संख्या में कार्यकर्ता सडक पर उतर आए। देहलीगेट चौराहा पर जनाक्रोश फूट पडा और आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर बडे आंदोलन तक की चेतावनी दी गई। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी दी गई। आक्रोशित लोगों द्वारा आरोपी के खिलाफ कडी से कडी कार्रवाई करने, उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई। पुलिस और प्रशासन द्वारा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने…
