Month: June 2026

क्लीन उदयपुर – ग्रीन उदयपुर केवल एक अभियान नहीं, बल्कि नागरिक जिम्मेदारी का आंदोलन है : फत्तावत

क्लीन उदयपुर – ग्रीन उदयपुर केवल एक अभियान नहीं, बल्कि नागरिक जिम्मेदारी का आंदोलन है : फत्तावत

क्लीन उदयपुर - ग्रीन उदयपुर के संकल्प के साथ 877 महिलाओं ने किया नाइट वॉकाथॉन - मोती मगरी गेट से फतहसागर ओवरफ्लो तक निकाली विशाल रैली, गूंजे हरित उदयपुर के नारे - श्री महावीर युवा मंच संस्थान, महिला प्रकोष्ठ, उदयपुर का आयोजन उदयपुर, 5  जून।  झीलों की नगरी उदयपुर को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था श्री महावीर युवा मंच संस्थान, महिला प्रकोष्ठ, उदयपुर की ओर से संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में क्लीन उदयपुर - ग्रीन उदयपुर के उद्देश्य को लेकर नाइट वॉकथॉन का आयोजन…
Read More
जल, जंगल, जमीन, जानवर एवं जन के समग्र वन हेल्थ मिशन से होगा पर्यावरण संरक्षण : डॉ. दत्तात्रेय चौधरी

जल, जंगल, जमीन, जानवर एवं जन के समग्र वन हेल्थ मिशन से होगा पर्यावरण संरक्षण : डॉ. दत्तात्रेय चौधरी

उदयपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिल्पग्राम नर्सरी में आयोजित वंदे गंगाजल अभियान के समापन समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए ब्लॉक पशुपालन अधिकारी डॉ. दत्तात्रेय चौधरी ने कहा कि जल, जंगल, जमीन, जानवर एवं जन के समग्र वन हेल्थ मिशन से ही पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास संभव है। उन्होंने बताया कि गंगा दशमी से विश्व पर्यावरण दिवस तक चलाए गए वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा तथा प्रकृति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार बड़गांव हितेंद्र त्रिवेदी, नायब तहसीलदार राजपुरोहित, सहायक…
Read More
राजस्थान के ठेका कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की उठाई मांग

राजस्थान के ठेका कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की उठाई मांग

उदयपुर। राजस्थान के विभिन्न सरकारी विभागों में वर्षों से कार्यरत ठेका कर्मचारियों ने अपने वेतन में वृद्धि, शोषण से मुक्ति तथा नियमितीकरण की मांग को लेकर आवाज बुलंद की है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से कम्प्यूटर ऑपरेटर, कार्यालय सहायक एवं अन्य पदों पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें न्यूनतम मजदूरी से भी कम वेतन दिया जा रहा है। कर्मचारियों के प्रतिनिधि  डांगी ने बताया कि प्रदेश के कई विभागों में ठेका कर्मचारी मात्र ₹6000, ₹7000 एवं ₹9334 मासिक वेतन पर कार्य करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश ठेका कर्मचारी नियमित सरकारी कर्मचारियों से…
Read More
सोने की महंगाई में राहत का नया विकल्पःसोजतिया ज्वेलर्स की जड़ाव पोलकी एग्जीबिशन का भव्य शुभारंभ

सोने की महंगाई में राहत का नया विकल्पःसोजतिया ज्वेलर्स की जड़ाव पोलकी एग्जीबिशन का भव्य शुभारंभ

उदयपुर। सोने की बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहकों को आकर्षक, डिजाइनर और बजट-अनुकूल ज्वेलरी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोजतिया ज्वेलर्स में जड़ाव पोलकी एग्जीबिशन का भव्य आगाज हुआ। एग्जीबिशन का उद्घाटन श्रीमती प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने किया। कार्यक्रम में सराफा एवं सामाजिक क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत आंचलिया, सराफा होलसेल एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र कोठारी, श्रीमती अम्बिका सिंह बसी, सराफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रकाश सिंगवी, बीसीआई के चेयरपर्सन मुकेश माधवानी, डॉ. मुकेश श्रीमाली, सुरेश सामर सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोजतिया ग्रुप…
Read More
अनाहत में गूंजे सुरों के अनमोल रंगःस्नेहा शंकर की जादुई आवाज ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

अनाहत में गूंजे सुरों के अनमोल रंगःस्नेहा शंकर की जादुई आवाज ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

इंडियन आइडल फाइनलिस्ट ने शास्त्रीय, सूफी और बॉलीवुड गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर बांधा समां उदयपुर। डॉ. जे.के. तायलिया फाउंडेशन एवं इकोन बिल्डिंग प्रोडक्ट के सहयोग से आरएनटी मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘अनाहत’ संगीतमय संध्या संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बन गई। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण इंडियन आइडल सीजन-15 की फाइनलिस्ट एवं युवा गायिका स्नेहा शंकर रहीं, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज और बेहतरीन गायकी से पूरे सभागार को सुरमयी कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने श्रोताओं को ऐसा मंत्रमुग्ध किया कि देर तक तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही। कार्यक्रम की शुरुआत गायक अभिषेक ने भी लोकप्रिय फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देकर…
Read More
जनभागीदारी से ही संभव है जल और पर्यावरण संरक्षण – सांसद डॉ. मन्नालाल रावत

जनभागीदारी से ही संभव है जल और पर्यावरण संरक्षण – सांसद डॉ. मन्नालाल रावत

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान - 2026 विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कालका माता नर्सरी में हुए विविध आयोजन उदयपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीसारमा रोड स्थित कालका माता नर्सरी मेंवंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला प्रशासन, वन विभाग, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय एवं ग्रीन पीपल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जल और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही सफल हो सकता है। उन्होंने युवाओं…
Read More
घर के हुनरमंद शेफ दिखाएंगे अपना जलवा, बिखेरेंगे स्वाद का जादू

घर के हुनरमंद शेफ दिखाएंगे अपना जलवा, बिखेरेंगे स्वाद का जादू

मासिक मास्टर शेफ प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु एग्जीक्यूटिव कमेटी का गठन उदयपुर। शहर की पाक कला प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और घरेलू शेफ्स के हुनर को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘उदयपुर मास्टर शेफ’ की एग्जीक्यूटिव कमेटी का गठन मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान किया गया। संस्था की ओर से अब प्रत्येक माह मास्टर शेफ प्रतियोगिता एवं विविध फूड गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहर के घर-घर के हुनरमंद शेफ अपना जलवा दिखाएंगे और स्वाद का जादू बिखेरेंगे। बैठक में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान संस्था की भावी…
Read More
हल्दीघाटी के यौद्धा की तरह जुटें विजय उत्सव के लिए – बीपी शर्मा

हल्दीघाटी के यौद्धा की तरह जुटें विजय उत्सव के लिए – बीपी शर्मा

महाराणा प्रताप जयंती व हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती उत्सव -17 जून को होने वाली राष्ट्र चेतना संकल्प सभा की तैयारियां तेज -गांव-गांव घर-घर वितरण के लिए पहुंचे हल्दीघाटी विजय गाथा के पत्रक उदयपुर, 5 जून। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती और हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव अविस्मरणीय बनाना है। और इसके लिए हर कार्यकर्ता स्वयं को हल्दीघाटी का यौद्धा समझ कर प्राणप्रण से जुट जाए और हल्दीघाटी विजय की गौरव गाथा को गांव-गांव घर-घर तक पहुंचाए। यह आह्वान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने यहां प्रताप गौरव केन्द्र…
Read More
सांसद डॉ रावत की सक्रियता का परिणाम, उदयपुर के देवास संकुल के गांवों में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बने

सांसद डॉ रावत की सक्रियता का परिणाम, उदयपुर के देवास संकुल के गांवों में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बने

सलूंबर के कई गांवों में भी शत-प्रतिशत बने कार्ड, आयुष्मान योजना के प्रति ग्रामीणों में बढ़ी जागरूकता उदयपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के प्रति बढ़ती जागरूकता और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। संसदीय संकुल विकास परियोजना के अंतर्गत राणापूंजा संकुल देवास के अधिकांश गांवों में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं, जो ग्रामीणों में स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति बढ़ी समझ और जागरूकता का परिचायक है। इससे पूर्व सलूम्बर स्थित संकुल में भी आयुष्मान कार्ड निर्माण का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बताया कि…
Read More
सांसद डॉ रावत के पत्र के बाद पन्नाधाय महिला चिकित्सालय के भवन के पुनर्निर्माण की स्वीकृति जारी, 120 करोड रुपए आवंटित

सांसद डॉ रावत के पत्र के बाद पन्नाधाय महिला चिकित्सालय के भवन के पुनर्निर्माण की स्वीकृति जारी, 120 करोड रुपए आवंटित

-एच.एल.एल लाइफ केयर लि. को कार्यकारी संस्था नियुक्त किया -सांसद ने मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री का आभार जताया उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र के बाद उदयपुर के पन्नाधाय महिला चिकित्सालय के भवन के पुनर्निर्माण की स्वीकृति जारी कर दी गई है और इसके लिए कुल 120 करोड़ रुपए आवंटित किए गए है। साथ ही निर्माण के कार्यदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सांसद डॉ रावत ने इसके लिए मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री का आभार जताया। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने बताया कि भवन निर्माण को लेकर पत्रावली जयपुर में लंबे समय से लंबित…
Read More
error: Content is protected !!