Day: June 29, 2026

जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बने सेवा शिविर

जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बने सेवा शिविर

आमजन को मिल रहा योजनाओं का त्वरित लाभ उदयपुर, 29 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में चल रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम सिद्ध हो रहे हैं। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के ििनर्देशन में इन शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही वर्षों से लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान की जा रही है। अभियान के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत उन्दरीखुर्द, उन्दरी कलां, दांतीसर, कठार, नूरड़ा,…
Read More
टेस्ट मेकर उदयपुर “जोड़ी नंबर वन” में रोमा गुवालानी व सीमा दौलतानी की जोड़ी बनी विजेता, कपल्स ने दिखाई पाक कला की शानदार प्रतिभा

टेस्ट मेकर उदयपुर “जोड़ी नंबर वन” में रोमा गुवालानी व सीमा दौलतानी की जोड़ी बनी विजेता, कपल्स ने दिखाई पाक कला की शानदार प्रतिभा

समर स्पेशल डिश से प्रतिभागियों ने जीता दिल, उदयपुर मास्टर शेफ प्रतियोगिता में उमड़ा स्वाद और रचनात्मकता का संगम उदयपुर। टेस्ट मेकर्स उदयपुर के तत्वावधान में मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, 100 फीट रोड, शोभागपुरा में आयोजित "उदयपुर मास्टर शेफ" जोड़ी नंबर वन प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता विशेष रूप से कपल्स (जोड़ों) के लिए आयोजित की गई, जिसकी थीम "समर स्पेशल डिश" रही। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने अनूठे व्यंजनों, आकर्षक प्रस्तुति और रचनात्मकता से निर्णायकों एवं उपस्थितजनों का दिल जीत लिया। टेस्ट मेकर्स उदयपुर के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य शहर की पाक…
Read More
टीडी में इंजीनियरिंग कॉलेज को लेकर सांसद डॉ रावत डिप्टी सीएम डॉ बैरवा व अधिकारियों से मिले

टीडी में इंजीनियरिंग कॉलेज को लेकर सांसद डॉ रावत डिप्टी सीएम डॉ बैरवा व अधिकारियों से मिले

-टीडी में इंजीनियरिंग कॉलेज से स्थानीय जनजाति युवकों को रोजगार में मिलेगा लाभ -वेदांता समूह ने भी वित्तीय सहायता पर सहमति जताई है उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने सोमवार को डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा व अधिकारियों से मुलाकात कर जावर माइन्स में तकनीकी पदों के लिए स्थानीय युवाओं को सक्षम बनाने टीडी में अभियान्त्रिकी महाविद्यालय (डिग्री एवं डिप्लोमा) की स्थापना करने का अनुरोध किया। सांसद डॉ रावत इस संबंध में पूर्व में सीएम, डिप्टी सीएम व संबंधित अधिकारियों को पत्र भी लिख चुके हैं। सांसद डॉ रावत ने डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा, सीएम भजनलाल शर्मा के एसीएस…
Read More
सफलता केवल संयोग नहीं, सही रणनीति, स्पष्ट दृष्टिकोण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है : हर्षवर्धन जैन

सफलता केवल संयोग नहीं, सही रणनीति, स्पष्ट दृष्टिकोण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है : हर्षवर्धन जैन

- प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर हर्षवर्धन जैन ने बिजनेस सेमिनार में अनस्टॉपेबल बिजनेस सक्सेस मंत्र से दिए सफलता के टिप्स - जीतो उदयपुर चेप्टर द्वारा ‘अनस्टॉपेबल बिजनेस सक्सेस मंत्र’ विषय पर व्यवसायिक सेमिनार का आयोजन - जीतो उदयपुर कनेक्ट बिजनेस डायरेक्टरी का भव्य विमोचन व जीतो प्रिविलेज कार्ड का भी लोकार्पण उदयपुर, 29 जून। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) उदयपुर चैप्टर द्वारा फतेहसागर स्थित होटल विंधम ग्रैंड में ‘अनस्टॉपेबल बिजनेस सक्सेस मंत्र’ विषय पर प्रेरणादायी व्यवसायिक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर एवं बिजनेस कोच हर्षवर्धन जैन ने उद्योगपतियों, व्यवसायियों और युवा उद्यमियों को सफलता…
Read More
राजस्थान विद्यापीठ को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से मिला ‘योग संगम पत्र

राजस्थान विद्यापीठ को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से मिला ‘योग संगम पत्र

उदयपुर/ 29 जून/ आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में योग दिवस पर 'योग संगम पत्र' प्रदान किया गया है। यह सम्मान विद्यापीठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग सत्रों तथा कोलकाता में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्रीय आयोजन के साथ पूर्ण समन्वय और रियल-टाइम में डिजिटल रूप से जुड़े होने पर दिया गया। कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने कहा, "यह प्रमाण पत्र राजस्थान विद्यापीठ की प्राचीन भारतीय संस्कृति, स्वास्थ्य और समाज के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का परिणाम है। कोलकाता में माननीय प्रधानमंत्री के मुख्य आयोजन के साथ…
Read More
डीएलएड प्रथम वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षाएं कल से, 505 परीक्षार्थी होंगे शामिल

डीएलएड प्रथम वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षाएं कल से, 505 परीक्षार्थी होंगे शामिल

डीएलएड प्रथम वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षाएं कल से, 505 परीक्षार्थी होंगे शामिल उदयपुर 29 जून। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) उदयपुर के तत्त्वावधान में डीएलएड प्रथम वर्ष सत्र 2025-26 की सैद्धांतिक परीक्षा कल मंगलवार दिनांक 30 जून से प्रारंभ होंगी। डाइट प्रधानाचार्य शीला काहाल्या के अनुसार शिक्षा विभागीय परीक्षाएं पंजीयक बीकानेर द्वारा आयोजित इस परीक्षा में डाइट सहित जिले के 8 अन्य निजी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के कुल 505 छात्राध्यापक इस परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा हेतु शहर में दो केंद्र स्थापित किए गए जहां ये परीक्षाएं आयोजित होगी जिनमें एक डाइट में होगा जहां 258 परीक्षार्थी भाग लेंगे…
Read More
पर्यटन सीजन से पहले उदयपुर में तैयारियों पर मंथन, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर फोकस

पर्यटन सीजन से पहले उदयपुर में तैयारियों पर मंथन, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर फोकस

जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक जल्द शुरू होगी हेरिटेज वाॅक, पर्यटन को मिलेगी रफ्तार मांझी मंदिर में पर्यटकों को वसूली की शिकायत पर होगी जांच सहस्त्रबाहु मंदिर में प्री वेडिंग शूट के नाम पर मनमानी की भी होगी पड़ताल उदयपुर, 29 जून। जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में आयोजित हुई। एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए झीलों की नगरी उदयपुर में पर्यटन सुविधाओं को और बेहतर बनाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रारंभ…
Read More
मुनि आदित्य सागर जी के चातुर्मास को लेकर बड़ी तैयारी, अशोक कुमार शाह बने वर्षायोग समिति अध्यक्ष

मुनि आदित्य सागर जी के चातुर्मास को लेकर बड़ी तैयारी, अशोक कुमार शाह बने वर्षायोग समिति अध्यक्ष

12 जुलाई को होगा मंगल प्रवेश, धर्म-साधना और सेवा के महापर्व के लिए समिति का गठन उदयपुर, 28 जून। परम पूज्य आचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी गुरुदेव के सुयोग्य शिष्य मुनि 108 श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ के वर्षायोग (चातुर्मास) 2026 की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। उदयपुर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चौरिटेबल ट्रस्ट, हिरणमगरी सेक्टर-11 को इस वर्ष के पावन चातुर्मास का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। गुरुदेव ससंघ का मंगल प्रवेश 12 जुलाई को आदिनाथ भवन में होगा, जिसके साथ धर्म, साधना और आत्मकल्याण के इस महापर्व का शुभारम्भ होगा। चातुर्मास की समस्त व्यवस्थाओं को…
Read More
जिनबिम्ब पर प्रकट हुआ दिव्य ‘ॐ ह्रीं स्वस्तिक’, पूर्णिमा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जिनबिम्ब पर प्रकट हुआ दिव्य ‘ॐ ह्रीं स्वस्तिक’, पूर्णिमा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

निष्कपट भक्ति से जागृत होते हैं चमत्कारी आध्यात्मिक अनुभव-सुप्रकाशमति माताजी उदयपुर, 29 जून। ज्येष्ठ माह की पावन पूर्णिमा पर ध्यानोदय तीर्थ में आयोजित भव्य पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम बन गया। महोत्सव के दौरान 108 परिवारों के पुण्यार्जन से सम्पन्न सर्वऔषधि कलश अभिषेक के पश्चात भगवान के जिनबिम्ब पर दिव्य ‘ॐ ह्रीं स्वस्तिक’ का अंकन प्रकट हुआ। इस अलौकिक दृश्य के दर्शन कर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे तथा पूरे तीर्थ परिसर में भक्ति और जयघोष का वातावरण छा गया। महोत्सव के अवसर पर अहमदाबाद (गुजरात) में विराजमान तीर्थ निर्मात्री राष्ट्रसंत गणिनी आर्यिका 105 श्री…
Read More
59वें अवतरण दिवस पर भक्ति और सेवा का संगम, विशाल रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रह

59वें अवतरण दिवस पर भक्ति और सेवा का संगम, विशाल रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रह

उदयपुर। तरुण प्रभावना फाउंडेशन गुरु परिवार, शाखा उदयपुर द्वारा आचार्य 108 श्री तरुण सागर जी महाराज के 59वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में भक्ति संध्या एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम तरुण सागरम अशोक नगर में आयोजित हुआ, जहां श्रद्धालुओं और समाजजनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सेवा और समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम को गणाचार्य पुष्पदंत सागर महाराज एवं मुनि पर्व सागर महाराज के आशीर्वाद प्राप्त हुए। सुबह सभी जिनालयों में शांतिधारा एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए, वहीं सायंकाल भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। रविवार, 28 जून 2026 को आयोजित रक्तदान शिविर में…
Read More
error: Content is protected !!