Day: June 28, 2026

हिम्मत सिंह अपहरण व हत्या के मामले में 48 घण्टे में मुख्य 2 अभियुक्त गिरफ्तार

हिम्मत सिंह अपहरण व हत्या के मामले में 48 घण्टे में मुख्य 2 अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर। प्रेम प्रसंग के चलते युवक का अपहरण कर उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ अमृता दुहन के अनुसार सुरेन्द्र सिंह कितावत निवासी भीमल (वागननाडा) द्वारा रिपोर्ट पेश की गई कि उसके जियाजी हिम्मत सिंह सोलकी पुत्र मोकम सिंह सोंलकी निवासी बॉडी चिरवा, मारुवास, मावली 22 जून को सांय 7.30 के आसपास अपनी कार लेकर फुटिया घाटी कैलाशपुरी (राया मटाटा) निवासी महिला से मिलने गये थे। जहां घर से 100 मीटर की दुरी पर नर्सरी के पास महिला का इन्तजार कर रहे थे। उसी वक्त…
Read More
गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को संजोने के लिए डॉ. हुसैनी बोहरा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को संजोने के लिए डॉ. हुसैनी बोहरा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

उदयपुर। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी), मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिपॉजिटरी (डीडीआर) सम्मान समारोह में देश के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को संजोने एवं भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के अध्यक्ष  राम बहादुर राय, सीसीआरटी के अध्यक्ष डॉ. विनोद नारायण इंदुरकर, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव विवेक अग्रवाल, संयुक्त सचिव  समर नंदा एवं कमलेश…
Read More
मांगों को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ करेगा आंदोलन

मांगों को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ करेगा आंदोलन

उदयपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के लिए उदयपुर संभाग की कार्यशाला रविवार को नाथद्वारा राजसमंद में संपन्न हुई। कार्यशाला में उदयपुर संभाग के सात जिलों के  पदाधिकारियों सहित सैंकड़ों कार्मिकों ने भाग लिया। महासंघ  की जिला शाखाओं तथा उप शाखाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सात संकल्पों को पूर्ण करवाने के लिए  तैयारियों को तेज करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सरकार कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों के प्रति पूर्णतया असंवेदनशील है। महासंघ के द्वारा बार-बार सरकार को ज्ञापन  प्रेषित करते हुए कर्मचारियों की पदोन्नति विसंगति, वेतन विसंगति दूर करवाने…
Read More
विद्याश्री सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान

विद्याश्री सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान

उदयपुर। नागदा ब्राह्मण समाज युवा मंच संस्थान द्वारा रविवार को शोभागपुरा स्थित अशोका ग्रीन पैलेस में छठे विद्याश्री सम्मान-2026 समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं विद्याश्री सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, वहीं अभिभावकों और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा। संस्थान के संस्थापक एवं संचालक देवीलाल नागदा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं का आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें शिक्षा, कौशल और बेहतर भविष्य की दिशा में प्रेरित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों…
Read More
शिक्षकों की एकजुट हुंकार: ग्रीष्मावकाश कटौती के खिलाफ प्रदेशव्यापी संघर्ष का ऐलान

शिक्षकों की एकजुट हुंकार: ग्रीष्मावकाश कटौती के खिलाफ प्रदेशव्यापी संघर्ष का ऐलान

उदयपुर। सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था पर लगातार हो रहे प्रहार, शिक्षकों के अधिकारों में कटौती तथा ग्रीष्मावकाश में दो दिन की कटौती के आदेश के विरोध में राजस्थान के संघर्षशील शिक्षक संगठनों ने संयुक्त रूप से दो दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। संगठनों ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों एवं शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने वाले किसी भी निर्णय को स्वीकार नहीं किया जाएगा। राजस्थान पंचायती राजस्थान एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान सहित पांच संगठनो के प्रदेश अध्यक्ष ने संयुक्त बयान में शिक्षक नेताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार…
Read More
श्री राजपूत करणी सेना ने किया झाडोल क्षेत्र का दौरा, नई कार्यकारिणी का गठन

श्री राजपूत करणी सेना ने किया झाडोल क्षेत्र का दौरा, नई कार्यकारिणी का गठन

उदयपुर। श्री राजपूत करणी सेना के संगठन विस्तार अभियान के तहत उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र में सुराणा, कुंडाल, डोडावली, देवास सहित विभिन्न गांवों में संगठन की बैठकें आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान करणी सेना के पदाधिकारियों का विभिन्न स्थानों पर ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह झाला ने बताया कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। बैठकों में स्थानीय युवाओं एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बड़ी संख्या में नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा गया। इस अवसर पर…
Read More
मरीजों व परिजनों के लिए आरएनटी मेडिकल कॉलेज की सकारात्मक पहल, होंगें नियमित ध्यान सत्र

मरीजों व परिजनों के लिए आरएनटी मेडिकल कॉलेज की सकारात्मक पहल, होंगें नियमित ध्यान सत्र

उदयपुर। हृदय रोगियों एवं उनके परिजनों को तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने, मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा ध्यान के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज एवं हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कार्डियोलॉजी विभाग में प्रत्येक शनिवार सुबह 11 बजे हार्टफुलनेस मेडिटेशन सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की अनुमति से यह पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि ध्यान एवं योग जैसी गतिविधियां हृदय रोगियों के उपचार के साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण…
Read More
घर में घुसकर मारपीट कर पहुंचाई चोट

घर में घुसकर मारपीट कर पहुंचाई चोट

उदयपुर। जिले के कोटडा स्थित उपजिला अस्पताल भवन में कार्यरत कर्मचारी के साथ उसके घर में घुसकर मारपीट कर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार उपजिला अस्पताल कोटडा के शनि कुमार पुत्र गमाराम गरासिया ने रिनका देवी पुत्री मोतीलाल गरासिया निवासी मियावत फली मालेरा वगेरह तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा 25 जून को दोपहर ढाई बजे उसके घर में घुसकर मारपीट कर चोटे पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। इसी तरह फलासिया क्षेत्र में बाबूलाल पुत्र लक्ष्मण पटेला निवासी माकडी ने विकास पुत्र जीवतराम अहारी निवासी…
Read More
उदयपुर में 57 केंद्रों पर 14408 अभ्यर्थियों ने दी वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा—2026

उदयपुर में 57 केंद्रों पर 14408 अभ्यर्थियों ने दी वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा—2026

उदयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 2026 रविवार को उदयपुर शहर के 57 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत 18928 अभ्यर्थियों में से 14408 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 4520 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा समन्वयक अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्रसिंह राठौड ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक पारी में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला कलेक्टर कार्यालय के कमरा नंबर 126 में स्थापित कंट्रोल रूम में प्रभारी चंद्रेश जैन व्यवस्थाओं को देखते रहे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से…
Read More
पुलिस ने अलसुबह 874 स्थानों पर दबिश देकर पकडे 298 अपराधी

पुलिस ने अलसुबह 874 स्थानों पर दबिश देकर पकडे 298 अपराधी

उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन द्वारा जिला उदयपुर में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, वाछिंत अपराधियों की धरपकड़ व रेड/एरिया डोमिनेंस की कार्रवाई विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के सभी वृताधिकारी व थानाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अभियान के तहत रविवार को अलसुबह आकस्मिक चैकिंग व दबिश देकर बड़ी संख्या में अपराधियों की धरपकड़ की कार्रवाई की गई। जिले के प्रत्येक थाने में थानाधिकारियों के नेतृत्व में लगभग 111 टीमों का गठन कर जिले में करीब 460 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा बदमाशों की धरपकड के लिए अलसुबह एक साथ कार्रवाई की गई। गठित टीमों द्वारा…
Read More
error: Content is protected !!