शुद्धता के लिए लघु उद्योगो को वित्तिय सहायता देकर बढ़ावा देगा बैंक- कटारिया
अम्ब्रेला ऑर्गनाइजेशन के साथ देश का पहला सहकार डिजी लोन एप का शुभारम्भ उदयपुर 24 जून। दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 32वीं आमसभा बुधवार 24 जून को सुखाडिया रंगमंच, टाउन हॉल पर आयोजित की गई। आम सभा 1 हजार से अधिक सदस्याओं एवं अतिथियों की उपस्थिति में एवं मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, एवं अनिता कटारिया, क्षेत्रीय अंकेक्षण आशुतोष भट्ट, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां लोकेश जोशी, उदयपुर के विशिष्ट आतिथ्य में एवं बैंक अध्यक्ष डाॅ. किरण जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवल कर किया गया। बाॅम अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीमाली…
