नीट परीक्षा कल: उदयपुर में 29 सेंटर पर की 8738 विद्यार्थियों की व्यवस्था
उदयपुर। राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी नई दिल्ली की ओर से 21 जून को करवाई जा रही नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा उदयपुर में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें कुल 8739 विद्यार्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला कलेक्टर द्वारा जिला स्तरीय समिति गठित कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड, एएसपी सिटी उमेश ओझा, केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 एकलिंगगढ छावनी के प्रधानाचार्य अरुण कुमार और केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 प्रतापनगर के प्रधानाचार्य राजेश्वरसिंह को सदस्य नियुक्त किया है। साथ ही केवी प्रधानाचार्य अरुण कुमार व राजेश्वरसिंह…
