Day: June 1, 2026

उदयपुर में शाम को तेज हवाओं संग बारिश ने दी दिनभर की गर्मी से राहत

उदयपुर में शाम को तेज हवाओं संग बारिश ने दी दिनभर की गर्मी से राहत

उदयपुर। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में सोमवार को दिनभर की तेज तपन, गर्मी और उमस से शाम को अचानक पलटे मौसम के बाद तेज हवा के साथ बारिश ने राहत दी। शाम को बादलों ने आसमान को ढक लिया और तेज हवा चलने के साथ ही बादलों की गर्जन के बीच बारिश शुरू हुई जिसने गर्मी से राहत प्रदान की। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में सोमवार को सुबह धूप खिली और दोपहर में तेज गर्मी से वातावरण में उमस बढ गई। इससे लोग पसीने से तर हो गए। दोपहर बाद आसमान में काली घटाएं उमड आई और उनमें…
Read More
पत्नी को भेजने से नाराज पति ने साले को मारा चाकू

पत्नी को भेजने से नाराज पति ने साले को मारा चाकू

उदयपुर। शहर के सिटी स्टेशन के सामने कच्ची बस्ती में सोमवार को पत्नी को भेजने से मना करने से नाराज पति ने अपने ही साले को चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है वहीं घायल युवक को महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार राहुल सोमवार को सिटी स्टेशन के सामने स्थित कच्ची बस्ती में अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी बच्चे को साथ भेजने के लिए कहा। ससुराल वालों ने बेटी को भेजने से मना कर दिया जिस पर उनके बीच विवाद हो गया। पत्नी…
Read More
उदयपुर में प्रताप जयंती के 10 जून से शुरू होंगे कार्यक्रम

उदयपुर में प्रताप जयंती के 10 जून से शुरू होंगे कार्यक्रम

उदयपुर। प्रात: स्मरणीय महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर उदयपुर में मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान, नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान एवं संभाग के सर्व समाज व संगठनों द्वारा कई आयोजन होंगेl इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के शहर अध्यक्ष डॉ. पृथ्वीराजसिंह चौहान ने पत्रकारों को बताया कि कार्यक्रम का आगाज 10 जून से होगा। मुख्य कार्यक्रम 17 जून को मोती मगरी स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सभी समाजों एवं संगठनों द्वारा प्रात: 7.30 बजे पुष्प अर्पित कर प्रताप को याद कर नमन किया जाएगा। इसके बाद 8 बजे शोभायात्रा का शुभारम्भ होगा। टाऊनहॉल…
Read More
भीलवाड़ा : निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा – कोठारी

भीलवाड़ा : निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा – कोठारी

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की बैठक में दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश भीलवाड़ा, 1 जून। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने  अपने कार्यालय में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक कोठारी ने आरएसआरडीसी  के अधीन 35 करोड़ रुपये की लागत से महात्मा गांधी चिकित्सालय में निर्माणाधीन आईपीडी वार्ड के कार्यों की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता बनाए रखने तथा आगामी दो माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएमएफटी फंड से लगभग 20…
Read More
फतेहनगर में अस्थि लॉकर सुविधा शुरू

फतेहनगर में अस्थि लॉकर सुविधा शुरू

फतेहनगर। यदि किसी कारणवश परिजन अपने प्रियजनों की अस्थियों का तत्काल विसर्जन नहीं कर पा रहे हैं, तो अब उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मोक्ष धाम विकास कमेटी, फतेहनगर द्वारा अस्थि लॉकर की विशेष व्यवस्था शुरू की गई है, जिससे श्रद्धालुजन अस्थियों को सुरक्षित रूप से संरक्षित रख सकेंगे।   कमेटी के अनुसार, यह सुविधा उन लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी है जो किसी कारणवश समय पर हरिद्वार या अन्य तीर्थ स्थलों पर जाकर अस्थि विसर्जन नहीं कर पाते। ऐसे में वे अपने परिजनों की अस्थियों को इस लॉकर में सुरक्षित रख सकते हैं और सुविधाजनक समय पर…
Read More
अशोका पैलेस में सजी सुरों की महफिल, “सदाबहार नगमे” में गूंजे स्वर्णिम दौर के अमर गीत

अशोका पैलेस में सजी सुरों की महफिल, “सदाबहार नगमे” में गूंजे स्वर्णिम दौर के अमर गीत

सदाबहार नगमों ने बांधा समां, सुरों की महफिल में झूमे संगीत प्रेमी उदयपुर। सुरों की मण्डली संस्था वरिष्ठ विंग की ओर से अशोका पैलेस स्थित मधुश्री ऑडिटोरियम में आयोजित संगीतमय संध्या “सदाबहार नगमे” में संगीत प्रेमियों ने पुराने दौर के सदाबहार गीतों का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिभागियों ने मोहम्मद रफ़ी, लता मंगेशकर, आशा भोंसले, किशोर कुमार एवं अन्य महान गायकों के कालजयी गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। पूरे आयोजन के दौरान सभागार तालियों की गूंज से सराबोर रहा और श्रोता स्वर्णिम संगीत युग की यादों में खो गए। कार्यक्रम की मुख्य…
Read More
विद्यापीठ की छवि खराब करने वालों के खिलाफ दिया ज्ञापन

विद्यापीठ की छवि खराब करने वालों के खिलाफ दिया ज्ञापन

उदयपुर 01 जून  / राजस्थान विद्यापीठ की छवि खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही को लेकर सोमवार को राजस्थान विद्यापीठ के सामाजिक प्रशासन के कार्यकर्ताओं ने पीठ स्थविर डॉ. कौशल नागदा के नेतृत्व में सैकड़ों अकादमिक, गैर अकादमिक कार्यकर्ताओं के साथ अतिरिक्त कलक्टर दीपेन्द्र सिंह राठौड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा  को ज्ञापन दे सख्त कार्यवाही की मांग की। डॉ. नागदा ने बताया कि सभी कार्यकर्ता श्रमजीवी महाविद्यालय एकत्रित हु ए और वहॉ से शांतिपूर्वक रेली के रूप में देहलीगेट होते हुए कलेक्ट्री परिसर पहुंचे जहॉ विद्यापीठ प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन दिया। कलेक्ट्री परिसर से सभी कार्यकर्ता प्रतापनगर स्थित…
Read More
काउंसलिंग व्यवस्था ओर डिजायर में खेल

काउंसलिंग व्यवस्था ओर डिजायर में खेल

दिखाने से ज्यादा छुपाने में माहिर है शिक्षा विभाग बांसवाड़ा। राजस्थान सरकार में सर्विस रूल्स के अनुसार कोई भी राज्य कर्मचारी किसी राजनैतिक पार्टी की गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकता हैं किन्तु व्याख्याताओं, वरिष्ठ अध्यापक,अध्यापक सहित विभिन्न संवर्ग में स्थानांतरण नीति के अभाव में माननीयों के सिफारिश पर ही पदस्थापन होता है जिसे डिजायर कहते है और राज्य सरकार के पास कर्मचारियों को सुविधाजनक पदस्थापन में सुविधाएं देखी जाती हैं यह डिजायर  पत्र माननीयों के ईर्द गिर्द समूह विशेष भेंट पूजा करने पर कृपा ओर सिफारिश पत्र जारी होता है। यह कहना है वर्योवृद्ध शिक्षक नेता सियाराम शर्मा का वो…
Read More
जैन सोशल ग्रुप “मेन” ने हर्षोल्लास से मनाया अपना 30वाँ स्थापना दिवस 

जैन सोशल ग्रुप “मेन” ने हर्षोल्लास से मनाया अपना 30वाँ स्थापना दिवस 

उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप "मेन" ग्रुप का 30वाँ स्थापना दिवस गत दिनों मेवाड़ रीजन के अध्यक्ष अरुण मांडोत एवं उनकी टीम की उपस्थिति में मनोरंजन कार्यक्रम के साथ बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि शुरुआत नवकार मंत्र के जाप, प्रार्थना एवं फेडरेशन सूत्र वाचन तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई, उसके बाद अतिथियों को मंच पर आमंत्रित किया गया। ग्रुप के अध्यक्ष  के. एस. नलवाया ने मुख्य अतिथि  अरुण मांडोत (अध्यक्ष—मेवाड़ रीजन), विशिष्ट अतिथि आर. सी. मेहता (उपाध्यक्ष—फेडरेशन),  पारस ढेलावत (अध्यक्ष—मेवाड़ रीजन, इलेक्ट), सभी आमंत्रित पूर्व अध्यक्षों और ग्रुप के सभी दंपति सदस्यों का…
Read More
संभाग के शिक्षा विभाग के लेखाकर्मियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

संभाग के शिक्षा विभाग के लेखाकर्मियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा का आयोजन उदयपुर. वित्त विभाग के निर्देशों की अनुपालना में शिक्षा विभाग में कार्यरत कार्मिकों के पुनरीक्षित वेतनमान पदोन्नति चयनित वेतनमान एसीपी एमएसपी आदि के अंतर्गत किए हुए वेतन निर्धारण की सेवा अभिलेख से गहन जांच हेतु संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) कार्यालय की ओर से लेखाकर्मिकों को आज सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) गोपाल प्रसाद मीणा के अनुसार उदयपुर संभाग के शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों में कार्यरत समस्त कार्मिकों के सेवा अभिलेखों की जांच का कार्य आगामी 10 जुलाई तक पूर्ण किया जाना है इसके मद्देनजर सोमवार को…
Read More
error: Content is protected !!