Day: May 31, 2026

अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई राजस्थान

अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई राजस्थान

उदयपुर, 31 मई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए वाॅश नंष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए। 2026 अभियोग दर्ज, 916 हुए गिरफ्तार आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत एक मई से 30 मई 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 2026 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में देषी मदिरा 19 लाख 28 हजार 278…
Read More
झीलों के प्रति दृष्टिकोण को प्लेजर सेंट्रिक नहीं, प्रेयर सेंट्रिक बनाना होगा : झील संरक्षण संवाद

झीलों के प्रति दृष्टिकोण को प्लेजर सेंट्रिक नहीं, प्रेयर सेंट्रिक बनाना होगा : झील संरक्षण संवाद

उदयपुर, 31 मई, झीलें हमारी  सामाजिक,  सांस्कृतिक, पारिस्थितिक और आध्यात्मिक पहचान है।   लेकिन  आज यह  मूल  पहचान खतरे में है। यह चिंता रविवार को मांजी  मंदिर घाट पर हुए संवाद में व्यक्त की गई। संवाद में झील विशेषज्ञ डॉ अनिल मेहता ने कहा कि  झीलों को सदियों से संस्कृति, प्रकृति  और प्रगति के  संगम के रूप में देखा गया है। उनके किनारे व  घाट  सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठानों  के केंद्र बने। झीलें जैव विविधता के  पोषण का आधार बनी।  लेकिन झीलों, तालाबों  के प्रति दृष्टिकोण को प्रेयर सेंट्रिक के बजाय केवल और केवल प्लेज़र  सेंट्रिक कर देने से झीलें व …
Read More
सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में सुरों की मंडली की महत्वपूर्ण बैठक आज

सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में सुरों की मंडली की महत्वपूर्ण बैठक आज

उदयपुर। भारतीय संगीत परंपरा एवं सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की दिशा में सुरों की मंडली संस्था द्वारा सेलू गांव में प्रस्तावित भव्य संगीत संग्रहालय के निर्माण, कार्ययोजना एवं भावी स्वरूप को लेकर आज 1 जून को वरजू विला, शोभागपुरा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में संस्था के कार्यकारिणी सदस्य, सहयोगकर्ता, दानदाता एवं शुभचिंतक शामिल होकर संग्रहालय की रूपरेखा एवं आगामी गतिविधियों पर विस्तृत मंथन करेंगे। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि प्रस्तावित संगीत संग्रहालय केवल एक इमारत नहीं, बल्कि भारतीय संगीत, लोक संस्कृति एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने वाला एक प्रेरणादायी केंद्र…
Read More
उदयपुर जार ने किया वरिष्ठ कलम प्रहरियों का सम्मान, हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे

उदयपुर जार ने किया वरिष्ठ कलम प्रहरियों का सम्मान, हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे

उदयपुर, 31 मई। पत्रकारिता महज घटना की सूचना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, एक विचार है, एक मंथन है। न्याय, शुचिता, सुराज, सुसंस्कृत समाज के निर्माण के लिए पत्रकार की भी उतनी ही भूमिका है जितनी समाजसुधारकों, विचारकों, संतों आदि की होती है। इस दिशा में कार्य करने वाले संत भी उस समय के पत्रकार ही कहे जाएंगे, जब उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को सुधारने के लिए जागरूकता के आंदोलन खड़े किए। और महर्षि दयानंद सरस्वती जैसी महान विभूति भी उस समय की स्थितियों में समाज को जागरूक करने वाले एक पत्रकार कहे जाने…
Read More
जिला स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद तरणताल के तैराकों ने जीते 30 पदक

जिला स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद तरणताल के तैराकों ने जीते 30 पदक

जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र भीलवाड़ा द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद तरणताल पर नियमित प्रेक्टिस करने वाले तैराकों ने हाल ही में शाहपुरा में आयोजित हुई जिला स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में रिकॉर्ड बनाते हुए 30 पदक जीते। अधिक जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि 13 वर्ष की नन्ही तैराक ऊर्जा यादव ने व्यक्तिगत चार स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीतते हुए महिला वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियनशिप एवं ₹1000 का नगद पुरस्कार जीता। ऊर्जा प्रसाद ने 50, 100 मी बैक स्ट्रोक, 200 मीटर फ्रीस्टाइल एवं 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में स्वर्ण पदक जीता एवं 100 मीटर…
Read More
वंदे गंगा अभियान: फतहसागर की पाल पर निकली साइकिल रैली, युवाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश

वंदे गंगा अभियान: फतहसागर की पाल पर निकली साइकिल रैली, युवाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश

उदयपुर, 31 मई। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत रविवार को फतहसागर की पाल पर जन-जागरूकता हेतु भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय खेलकूद केंद्र, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरमा राम रहे। जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन संबंधी जानकारी दी। अतिथियों ने जल संरक्षण…
Read More
मन की बात कार्यक्रम को विधायक अशोक कुमार कोठारी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना

मन की बात कार्यक्रम को विधायक अशोक कुमार कोठारी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना

भीलवाड़ा 31 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 134 वें एपिसोड को भीलवाड़ा विधायक  अशोक कुमार कोठारी ने अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर विधायक कोठारी ने कहा कि "मन की बात" कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले व्यक्तियों, जनभागीदारी आधारित अभियानों तथा राष्ट्र निर्माण के प्रेरक प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचार देशवासियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण,…
Read More
error: Content is protected !!