Day: May 26, 2026

अर्बन स्क्वायर में रंगारंग “हुपैथन 6.0” का आयोजन

अर्बन स्क्वायर में रंगारंग “हुपैथन 6.0” का आयोजन

साढ़े दस घंटे तक लगातार हुला हूप कर मीनाक्षी भेरवानी ने बनाया रिकॉर्ड, महिलाओं के लिए निःशुल्क 3 दिवसीय कार्यशाला भी रही आकर्षण का केंद्र उदयपुर। शहर के प्रमुख शॉपिंग एवं मनोरंजन केंद्र अर्बन स्क्वायर मॉल में आयोजित “हुपैथन 6.0” ने शहरवासियों को ऊर्जा, उत्साह, स्वास्थ्य जागरूकता और मनोरंजन से भर दिया। यह भव्य आयोजन दो दिन तक निरंतर चलता रहा। पूरे 24 घंटे तक चले इस आयोजन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा हुला हूप के माध्यम से स्वास्थ्य और फिटनेस को एक नए स्वरूप में अनुभव किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रसिद्ध हूप फिटनेस…
Read More
भारत और अमेरिका के वायु प्रदूषण कानूनों पर शोध कर नेहा माहेश्वरी ने हासिल की पीएचडी, शिक्षा जगत में खुशी की लहर

भारत और अमेरिका के वायु प्रदूषण कानूनों पर शोध कर नेहा माहेश्वरी ने हासिल की पीएचडी, शिक्षा जगत में खुशी की लहर

उदयपुर। शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उदयपुर की प्रतिभाओं का निरंतर परचम लहराता जा रहा है। इसी कड़ी में नेहा माहेश्वरी ने अपने उत्कृष्ट शोध कार्य के माध्यम से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सुखाड़िया विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। नेहा माहेश्वरी को “भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में वायु प्रदूषण कानून एवं उनके क्रियान्वयन का तुलनात्मक अध्ययन” विषय पर शोध कार्य पूर्ण करने के उपरांत पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। यह शोध वर्तमान समय की सबसे गंभीर वैश्विक समस्याओं में शामिल पर्यावरण प्रदूषण और उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों पर आधारित है। उन्होंने अपना…
Read More
उदयपुर में दाऊदी बोहरा समुदाय ने धूमधाम से मनाई ईद उल अज़हा

उदयपुर में दाऊदी बोहरा समुदाय ने धूमधाम से मनाई ईद उल अज़हा

उदयपुर । इस्लामी कैलेंडर के आखिरी माह जिल हज की 10 तारीख को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ईद उल अज़हा का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बोहरा समाज की सभी मस्जिदों में ईद उल अज़हा की विशेष नमाज भी सुबह 6 बजे अदा की गई। दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओडावाला ने बताया कि मंगलवार को प्रात: 6 बजे रसूलपुरा, वजीहपुरा, मोइयदपुरा, चमनपुरा, खारोल कॉलोनी, खांजीपीर और खानपुरा में ईद उल अज़हा की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज़ के बाद मस्जिदों में अपने देश और शहर की…
Read More
राहुल शर्मा 4000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

राहुल शर्मा 4000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इंटेलिजेंस यूनिट उदयपुर द्वारा मंगलवार को राजसमंद जिले में पटवार मंडल सेमा तहसील खमनोर अतिरिक्त प्रभार पटवार मंडल बड़ा भानुजा के पटवारी राहुल शर्मा को नामांतरण खोलने की एवज में 4000 रुपए रिश्वत राशि लेते हुए उसे अपने ही निवास से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की इन्टेलीजेन्स यूनिट उदयपुर को परिवादी ने शिकायत पेश की जिसमें जरिए दानगृहिता भूमि रजिस्ट्री करवाने के पश्चात उसका नामान्तरण खोलने की एवज में 7000 रुपए रिश्वत राशि की मांग की। शिकायत के सत्यापन के दौरान परिवादी से आरोपी पटवारी राहुल कुमार शर्मा द्वारा 1000 रुपए रिश्वत…
Read More
बाइक सवार बदमाशों ने राहगीर महिला का पर्स लूटा

बाइक सवार बदमाशों ने राहगीर महिला का पर्स लूटा

उदयपुर। शहर के सविना क्षेत्र में गत दिनों राह जाते एक महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा पर्स लूटने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सविना क्षेत्र निवासी शिरीन रुही कुरैशी ने दी रिपोर्ट में बताया कि वह 23 मई को शाम को अपने घर की तरफ लौट रही थी। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाश उसका पर्स लूट ले भागे। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिरीन ने बताया कि लूट की वारदात इतनी तेजी से हुई कि वह खुद को संभाल नहीं सकी और बदमाश…
Read More
एक डिग्री चढने के साथ पारा फिर पहुंचा 42 पर

एक डिग्री चढने के साथ पारा फिर पहुंचा 42 पर

उदयपुर। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में गर्मी के तेवर बने हुए है। मंगलवार को भी तेज चिलचिलाती धूप के साथ ही गर्मी पूरे जोर पर बनी रही। दोपहर में शहर की सडकें सूनी पड गई। दिनभर आसमान से आग बरसती रही। लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। वहीं चिकित्सालयों में गर्मी जनित बीमारियों के रोगियों की संख्या भी बढ रही है। चिकित्सकों की सलाह है कि तेज धूप में अपना बचाव करते हुए ही घरों से बाहर निकले और कुछ कुछ समय में पानी अवश्य पीते रहें। घरों में पंखे गर्म हवा फैंक…
Read More
श्री अरिहंत मार्गी जैन महासंघ के बाल संस्कार कार्निवल 2026 का भव्य समापन

श्री अरिहंत मार्गी जैन महासंघ के बाल संस्कार कार्निवल 2026 का भव्य समापन

उदयपुर, 26 मई। श्री अरिहंत मार्गी जैन महासंघ (राष्ट्रीय) द्वारा आयोजित बाल संस्कार कार्निवल-2026 का भव्य समापन आज अरिहंत भवन, आगम नगर में अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर की मुख्य संयोजिका रचिता मोगरा ने बताया कि इस चार दिवसीय आयोजन का प्रमुख उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सह-अनुशासन, सहानुभूति, व्यवहार कौशल एवं जैन संस्कारों का बीजारोपण करना था। 7 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 120 बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अद्भुत उत्साह व ऊर्जा का प्रदर्शन किया। शिविर के सह संयोजक - आशा चंडालिया, कांता चपलोत एवं चारू जैन द्वारा…
Read More
पूर्व सांसद स्वर्गीय हरिओम सिंह राठौड़ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगी सांसद महिमा कुमारी मेवाड़

पूर्व सांसद स्वर्गीय हरिओम सिंह राठौड़ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगी सांसद महिमा कुमारी मेवाड़

राजसमंद, 27 मई। राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ दिनांक 27 मई, 2026 को राजसमंद के पसुंद ग्राम स्थित हरिओम उपवन में आयोजित पूर्व सांसद स्वर्गीय हरिओम सिंह जी राठौड़ की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित मूर्ति अनावरण एवं श्रद्धांजलि सभा में सहभागिता करेंगी। स्वर्गीय हरिओम सिंह जी राठौड़ ने राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के विकास, जनसेवा और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सार्वजनिक जीवन सदैव जनहित, सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा। उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्य आज भी जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सांसद श्रीमती महिमा कुमारी…
Read More
गौ सम्मान आह्वान अभियान की जिला स्तरीय बैठक 28 मई को

गौ सम्मान आह्वान अभियान की जिला स्तरीय बैठक 28 मई को

भीलवाड़ा, 26 मई। गौ माता संरक्षण, गौ सेवा एवं गौ सम्मान को लेकर संचालित “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के दूसरे चरण की कार्ययोजना तय करने हेतु जिला स्तरीय बैठक का आयोजन 28 मई, गुरुवार को दोपहर 2 बजे अग्रवाल उत्सव भवन, रोडवेज बस स्टैंड के सामने, भीलवाड़ा में किया जाएगा। परम गौ भक्त सुनील जागेटिया ने बताया कि बैठक परम पूज्य ग्वाल संत स्वामी श्री गोपालानंद सरस्वती के सानिध्य में आयोजित होगी। बैठक में अभियान से जुड़े संत-महात्मा, गौ प्रचारक, गौ भक्त, गौशाला संचालक, मातृशक्ति, विभिन्न धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं जिले की सभी तहसीलों के प्रभारी शामिल होंगे। बैठक…
Read More
विकसित भारत @2047 में स्वास्थ्य और शिक्षा की अहम भूमिका : विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़

विकसित भारत @2047 में स्वास्थ्य और शिक्षा की अहम भूमिका : विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़

नई दिल्ली। नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में “नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च एंड चेंज फाउंडेशन (NFPRC)” द्वारा सांसदों एवं देशभर के चुनिंदा विधायकों के लिए आयोजित ‘बिल्डिंग विकसित भारत @2047: एडवांसिंग हेल्थ एंड एजुकेशन रिफॉर्म्स’ विषयक कार्यशाला में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने विषय विशेषज्ञों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों के विचारों को सुना तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में आवश्यक सुधारों पर हुए गहन विमर्श में भाग लिया। कार्यशाला में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य…
Read More
error: Content is protected !!