ढोल गांव में पहली बार पहुंचा कोई सांसद, सांसद रावत ने किए सडकों के शिलान्यास
उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत बुधवार को गोगुंदा व सायरा तहसील के दौरे पर रहे जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। ग्राम पंचायत ढोल में उन्होंने सडक निर्माण का शिलान्याय किया। खास बात यह रही कि आजादी के बाद डॉ रावत पहले ऐसे सांसद हैं जो ढोल गांव पहुंचे। इस खुशी में ग्रामीणों ने डॉ रावत का जोरदार स्वागत किया। सांसद डॉ रावत ने सुबह दादिया तहसील गोगुंदा में ग्राम रथ को हरी झंडी दिखाई, जहां विधायक प्रताप गमेती सहित कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इसी गांव में सांसद डॉ रावत भाजपा कार्यकर्ता दक्का बा गायरी के निधन पर…
