ट्राइडेंट और पैरेलल सेमी फाइनल में, मेवाड़ टूरिज़्म ने आरटीसी को हराया
क्वार्टर फाइनल में रेडिसन और लीला पैलेस ने गंवाए अपने मैच - हरीश, राहुल और मेवाड़ टूरिज़्म के प्रतीक मैन ऑफ द मैच उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 के तहत फील्ड क्लब पर हो रहे टूर्नामेंट के तहत खेले गए आज खेले गए तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ट्राइडेंट होटल ने एक तरफा मुकाबले में दी लीला पैलेस होटल को हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया। दी लीला पैलेस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.4 ओवर में मात्र 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दी लीला पैलेस की ओर से कोई भी खिलाड़ी दहाई की संख्या पर नहीं पहुंच पाया।…
