बप्पा रावल सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ
राजस्थान की सैन्य परम्परा, वीरता और रणनीति पर हुई गहन चर्चा उदयपुर। इतिहास विभाग, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय एवं महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में बप्पा रावल सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ हुआ। संगोष्ठी का विषय “राजस्थान की सैन्य परम्परा एवं इतिहास: वीरता, रणनीति और सांस्कृतिक विरासत” रखा गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विभागाध्यक्ष प्रो. दिग्विजय भटनागर के स्वागत उद्बोधन से हुआ। संगोष्ठी के संयोजक डॉ. मनीष श्रीमाली ने विषय प्रवर्तन करते हुए संगोष्ठी की रूपरेखा एवं उद्देश्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर हल्दीघाटी का युद्ध पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि…
