उदयपुर के अशोक पैलेस में बिखरे राजस्थानी लोक संस्कृति के रंग, “राज रंगीलो राजस्थान” में गूंजे मरुधरा के सुर : मुकेश माधवानी
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर के शोभागपुरा स्थित अशोक पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में 'सुरों की मंडली' संस्था की ओर से आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम राज रंगीलो राजस्थान अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में शहर की प्रतिभाओं ने अपनी सुरीली आवाज़ और पारंपरिक वेशभूषा से मरुधरा की अनूठी संस्कृति को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् और समाजसेवी डॉ. प्रदीप कुमावत (निदेशक, आलोक संस्थान) थे। अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने की। संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी लोक गीतों की…
