400 तपस्वियों का हुआ सम्मान,आज होगा विराट हास्य कवि सम्मेलन, प्रवेश बिना पास के निशुल्क
उदयपुर। भगवान महावीर जन्मोत्सव को इस वर्ष ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से गुरु कमल चंद्रोशन गौसेवा ट्रस्ट एवं विद्यार्थी कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान मे आज आरएनटी के सभागार में तपस्वी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 400 तपस्वियों का सम्मान हुआ। महासचिव सीमा जैन ने बताया कि तपस्वी सेवा सम्मान समारोह में 8 से लेकर 123 तक की तपस्या करने वाले 300 तपस्वियों का सम्मान किया गया। इसके अलावा विशेष सेवा कार्य जिसमें गैस शव ग्रह में सेवा देने वाले नंदू और गोताखोर छोटा हेला, वात्सल्य सेवा से सुहानी और मांगीलाल गायरी और सेवा से जुड़े…
