झालावाड़ पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक: ,मध्यप्रदेश की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 320 KG केमिकल के साथ तस्कर गिरफ्तार
जयपुर 4 फरवरी। झालावाड़ पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। DRI जयपुर के इनपुट पर की गई इस संयुक्त कार्यवाही में पुलिस ने 320.72 किलोग्राम संदिग्ध केमिकल और पिकअप व महिंद्रा टीयूवी जब्त कर 5 तस्करों को डिटेन किया है। ग्रोथ सेंटर पर आधी रात को घेराबंदी पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार 3 फरवरी की रात को झालरापाटन थानाधिकारी अल्का और डीएसटी प्रभारी मोहन लाल के नेतृत्व में टीमों ने ग्रोथ सेंटर चौराहे पर खड़ी संदिग्ध…
