Day: February 2, 2026

केंद्रीय कारागृह एवं महिला जेल का साप्ताहिक निरीक्षण

केंद्रीय कारागृह एवं महिला जेल का साप्ताहिक निरीक्षण

उदयपुर 2 फरवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशों के क्रम में प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने केंद्रीय कारागृह एवं महिला जेल का साप्ताहिक निरीक्षण किया । एडीजे शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय कारागृह उदयपुर के निरीक्षण के दौरान बंदियों को निः शुल्क विधिक सहायता, अपील चिकित्सा, भोजन, नाश्ते, मुलाकात, एस टी डी इत्यादि की जानकारी ली गई । बंदीजन की मुलभुत अवश्यकताओं के बारे मे जानकारी ली गइ। निरीक्षण के दौरान कारागृह अधीक्षक राजपाल सिंह उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान…
Read More
जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से ली समीक्षा बैठक

जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से ली समीक्षा बैठक

राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को दिलाएं योजनाओं का लाभ - जिला कलक्टर ग्राम उत्थान शिविरों की प्रगति की समीक्षा, दिए निर्देश एसआईआर, संपर्क पोर्टल को भी किया रिव्यू उदयपुर, 2 फरवरी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम उत्थान अभियान - 2026 के अंतर्गत आयोजित शिविरों की प्रगति की गहन समीक्षा की। कलक्टर ने 23 जनवरी से 1 फरवरी तक गिरदावर सर्कल स्तर पर आयोजित शिविरों में दी गई विभागीय सेवाओं की तहसीलवार एवं विभागवार एक-एक कर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर श्री मेहता…
Read More
विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

फतहसागर के टाया पैलेस में जुटे 300 से अधिक छात्र, वेटलैंड संरक्षण का दिया संदेश उदयपुर, 02 फरवरी। विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर वन विभाग एवं जिला पर्यावरण समिति के तत्वावधान में सोमवार को फतेहसागर झील की पाल पर स्थित टाया पैलेस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थाओं के छात्र-छात्राओं, वेटलैंड मित्रों तथा प्रकृति प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में आर्द्रभूमि संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रश्नोत्तरी, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने झीलों, तालाबों…
Read More
जिला कलेक्टर मेहता की पहल पर शहर में विशेष स्वच्छता अभियान का आगाज़

जिला कलेक्टर मेहता की पहल पर शहर में विशेष स्वच्छता अभियान का आगाज़

“मेरा उदयपुर-मेरी पहचान” विशेष स्वच्छता अभियान के जरिए लेकसिटी को मिलेगी नई पहचान शहर में दृश्यमान स्वच्छता सुनिश्चित करने और स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में शीर्ष रैंक दिलाने का है लक्ष्य उदयपुर, 02 फरवरी। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में उदयपुर शहर को देशभर में शीर्ष स्थान दिलाने एवं शहर में दृश्यमान स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर नमित मेहता की पहल पर शहर में “मेरा उदयपुर-मेरी पहचान” विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान आगामी 31 मार्च तक संचालित होगा। अभियान की तैयारियों की समीक्षा हेतु सोमवार को जिला परिषद सभागार में जिला कलेक्टर नमित…
Read More
केंद्रीय बजट विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला विजन पत्र – राज्यसभा सांसद श्री राठौड़

केंद्रीय बजट विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला विजन पत्र – राज्यसभा सांसद श्री राठौड़

उदयपुर, 2 फरवरी। केंद्र सरकार द्वारा रविवार को लोकसभा में प्रस्तुत किए गए ऐतिहासिक और जन-केंद्रित बजट 2026-27 की विशेषताओं को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के निर्देश पर सोमवार को प्रदेश भर के मंत्रियों और सांसदों ने पत्रकार वार्ता आयोजित की। इसी क्रम में, उदयपुर जिले में राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़ ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया और बजट को विकसित भारत के संकल्प को ठोस आधार देने वाला बताया राज्यसभा सांसद श्री राठौड़ ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमी-सभी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है। इसे केवल…
Read More
राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल योजना के तहत 27 छात्राओं को मिली साइकिलें

राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल योजना के तहत 27 छात्राओं को मिली साइकिलें

राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत आज दिनांक 02.02.2026 को राजकीय कस्तूरबा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2025 में कक्षा आठवीं उत्तीर्ण 27  छात्राओं को साइकिल वितरण की गई । समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमान कुंदन चौहान (विधायक प्रतिनिधि) एवं एसडीएमसी सदस्य द्वारा  की गई एवं समारोह की अध्यक्षता श्रीमान जगदीश चौबीसा प्रधानाचार्य द्वारा की गई। मुख्य अतिथि कुंदन चौहान द्वारा छात्राओं को शुभकामनाएं दी गई अध्यक्ष जी द्वारा छात्राओं को शुभकामना के साथ निरंतर आगे प्रगति के पद पर बढ़ते रहने की सीख दी गई समारोह में विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहा।
Read More
कोटा में मिला कवि अजातशत्रु को सम्मान

कोटा में मिला कवि अजातशत्रु को सम्मान

उदयपुर। नगर के प्रख्यात कवि राव अजातशत्रु को रविवार को कोटा में हाड़ौती का सर्वश्रेष्ठ सम्मान स्व पंडित राम नारायण दाधीच स्मृति पुरस्कार देकर नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के अनुज और उपभोक्ता थेाक भण्डार के चेयरमैन राजेश बिड़ला ने प्रदान किया। सृजन साहित्य सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष राजेंद्र पंवार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार अतुल कनक थे तथा प्रसिद्ध कवि जगदीश सोलंकी, दुर्गादान सिंह गौड़, मुकुट मणिराज, विश्वामित्र दाधीच मुरलीधर गौड़ सहित कई गणमान्य नागरिकों और राजनेताओं की उपस्थिति रही।
Read More
लोढ़ा भाईपा संस्थान का 24 वां वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

लोढ़ा भाईपा संस्थान का 24 वां वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

उदयपुर। लोढ़ा(ओसवाल) भाईपा संस्थान का 24 वां वार्षिक अधिवेशन आज मेवाड़ मोटर्स गली स्थित वासुपूज्य जिन मंदिर के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज लोढ़ा एवं विशिष्ठ अतिथि समाज रत्न रमेशचन्द्र लोढ़ा,प्रकाश लोढ़ा एवं समाज रत्न गौरव विजयसिंह लोढ़ा थे। संस्थान अध्यक्ष ललित लोढ़ा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि आज समाज के 10 वरिष्ठ जनों को वरिष्ठजन सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में दिल्ली से आये कवि मेघ श्याम मेघ ने अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया। सचिव नरेश लोढ़ा ने वार्षिक प्रतिवेदन एवं कोषाध्यक्ष दिलीप लोढ़ा…
Read More
माह रमजान में जरूरतमंदों के खाद्य सामग्री वितरण के फॉर्म कल भरें जाएंगे

माह रमजान में जरूरतमंदों के खाद्य सामग्री वितरण के फॉर्म कल भरें जाएंगे

उदयपुर। लाईफ प्रोग्रेसिव सोसायटी उदयपुर और सहार केटिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 4 फरवरी को कोटियों की गुवाड़ी,ओसवाल भवन अंजुमन के पास स्थित मुख्य कार्यालय पर रमजान माह में जरूरतमंदो को सामग्री वितरण के फार्म दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक नियमुनासर भरे जाएंेगे। सचिव फातिमा अगवानी ने बताया कि फार्म भरने वाले 60 वर्ष से अधिक जरूरतमंद को 2 फोटो,आधार कार्ड और प्रमाण पत्र साथ लाना जरूरी है। दिव्यंाग जरूरतमंद के लिये कोई आयु सीमा नहीं है। फॉर्म भरने के आधार कार्ड और प्रमाण पत्र जांच के बाद वापस लौटा दिए जाएंेगे। अध्यक्ष डॉ.खलील अगवानी ने बताया…
Read More
कुम्भा बस्ती के विराट हिंदू सम्मेलन में संत चले समाज के साथ, मिला प्रियांशु महाराज का सानिध्य

कुम्भा बस्ती के विराट हिंदू सम्मेलन में संत चले समाज के साथ, मिला प्रियांशु महाराज का सानिध्य

उदयपुर। समर्थ गुरु रामदास नगर की कुंभा बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संयोजक उमेश जोशी ने बताया कि इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संत प्रियांशु जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। मुख्य वक्ता सह महानगर कार्यवाह राहुल राठौर, विशेष अतिथि देवकिशन मेनारिया तथा अध्यक्षता राजकुमार जी शर्मा ने की। वानरेश्वर हनुमान मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई जिसमें हजारों माताएं बहनों ने कलश यात्रा में भाग लिया और लगभग दो सौ छोटे बालक महापुरुष बनकर आए। कलश यात्रा के दौरान संत प्रियांशु जी महाराज स्वयं यात्रा में पैदल भ्रमण किया। प्रियांशु महाराज ने…
Read More
error: Content is protected !!