कहानियों के प्रभावी प्रस्तुतिकरण ने श्रोताओं को कहानी के साथ आत्मसात करनें पर किया मजबूर
तीन दिवसीय उदयपुर टेल्स स्टोरी टेलिंग फेस्टिबल शुरू उदयपुर। मां माय एंकर फाउण्डेशन द्वारा आयोजित उदयपुर टेल्स स्टोरी टेलिंग फेस्टिवल की शिल्पग्राम रोड़ स्थित पार्क एक्जोटिका रिसोर्ट में शुरूआत हुई। जिसमें प्रथम दिन स्टोरी टेलर्स के प्रभावी प्रस्तुतिकरण ने वहां मौजूद सैकड़़ों श्रोताओं को उन कहानियों के साथ आत्मसात करने पर मजबूर कर दिया। मयूर कलबाग की अघोरी कहानी ने आमजन के मन में अघोरियों के प्रति रच बस गई धारणा को मिटानें पर विवश किया। प्रथम दिन बच्चों के लिये कहानियों से शुरूआत हुई जिसकी मुख्य अतिथि निवृत्ति कुमार मेवाड़ थी। शाम के महत्वपूर्ण सेशन में मयूर कलबाग की…
