लायंस क्लब अशोका की ओर से सुखधाम आश्रम में एक्यूप्रेशर शिविर आयोजित: वरिष्ठ नागरिकों को सिखाए बिना दवा स्वस्थ रहने के गुर
उदयपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल के 'हंगर सर्विस वीक' के उपलक्ष्य में, सेवा और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब उदयपुर अशोका ने एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। 'सीनियर सिटीजन एवं शेल्टर होम दिवस' को समर्पित यह कार्यक्रम सेक्टर 9 स्थित सुखधाम आश्रम में आयोजित किया गया, जहाँ आश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता और महिला प्रकोष्ठ उपभोक्ता सुरक्षा संगठन (उदयपुर जिला) की अध्यक्ष डॉ. अल्पना बोहरा ने सत्र का संचालन किया। उन्होंने एक्यूप्रेशर पद्धति की वैज्ञानिक प्रामाणिकता और इसके दैनिक जीवन में महत्व…
